प्रदेश सरकार ने केवल अधिमान्य पत्रकारों को ही फ्रन्ट वारियर माना, बाकी पत्रकारों को सिर्फ सहायता राशि उपलब्ध होगी 

The state government considered only preferential journalists as front warriors, only the assistance amount will be available for the rest of the journalists.

प्रदेश सरकार ने केवल अधिमान्य पत्रकारों को ही फ्रन्ट वारियर माना, बाकी पत्रकारों को सिर्फ सहायता राशि उपलब्ध होगी 
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे, एडिटर

प्रदेश सरकार ने केवल अधिमान्य पत्रकारों को ही फ्रन्ट वारियर माना, बाकी पत्रकारों को सिर्फ सहायता राशि उपलब्ध होगी 

भोपाल। प्रदेश सहित पुरे देश में कोरोना के सेकंड वेव ने भारी संकट खड़ा कर दिया है, हाल ही में आज तक के मुख्य एंकर रोहित सरदाना की भी कोरोना संक्रमित के चलते मृत्यु हो गई थी इसके अलावा यदि हम मध्यप्रदेश की बात करे तो कई जमीनी स्तर के पत्रकार है जिन्होंने भी अपनी इस महामारी के चलते अपनी जान गवाई है जिसमे से छिंदवाड़ा में पांच पत्रकार साथी भी शामिल है। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों को कोरोना फ्रन्ट वारियर  घोषित किया है। इस घोषणा से अब पत्रकार भी कोविड-19 योद्धा योजना के दायरे में आएंगे। कोरोना संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने मध्यप्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों को कोरोना का फ्रंट वारियर घोषित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पत्रकार जान हथेली पर लेकर लगातार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सड़कों पर उतरे हुए हैं, उसे देखते हुए उनकी जोखिम सुरक्षा करना राज सरकार का कर्तव्य है और इसीलिए उन्हें सरकार कोरोना फ्रंट वारियर का दर्जा दे रही है। इसके चलते अब वे कोविड-19 योजना के सभी लाभ उठा सकेंगे। जिसमें मृत्यु होने पर परिजनों को पचास लाख रूपये की सहायता देने का प्रावधान है।

इसके साथ ही गैर अधिमान्य पत्रकारों के इलाज की पूरी व्यवस्था करने के साथ सरकार उन्हें वर्तमान में जो भी सहायता राशि दे रही है वह भी जारी रहेगी। प्रदेश के पत्रकार लंबे समय से इस बात की मांग कर रहे थे और संचालक जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह से लगातार पत्रकारों ने पत्राचार और सोशल मीडिया के माध्यम से यह मांग की थी कि पत्रकारों को कोरोना के फ्रंट वारियर का दर्जा दिया जाए। शिवराज की इस घोषणा का सभी पत्रकारों ने हृदय से स्वागत किया है और इसे मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का परिचायक बताते हुए उनके प्रति अपना आभार भी प्रकट किया है।