Oscar 2023 में जीत के बाद PM मोदी से मिली गुनीत मोंगा, ऑस्कर में भारत ने जीते 2 अवॉर्ड
Guneet Monga met PM Modi after winning Oscar 2023, India won 2 awards at Oscars
Oscar 2023 में जीत के बाद PM मोदी से मिली गुनीत मोंगा, ऑस्कर में भारत ने जीते 2 अवॉर्ड
ऑस्कर 2023 में जीत हासिल करने वाली भारतीय फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स की टीम गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली। अकादमी अवॉर्ड में जीत के लिए पीएम ने टीम को बधाई दी।
पीएम मोदी ने की तारीफ
The Elephant Whisperer की डायरेक्टर गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंसाल्विस ऑस्कर लेकर पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंची। गुनीत अपने साथ ऑस्कर लेकर पहुंची। इस बात दी जानकारी पीएम मोदी ने अपने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने ऑस्कर विनर के साथ फोटो क्लिक कराई और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। फोटो में पीएम मोदी खुद ऑस्कर को हाथ में लेकर खड़े हैं।
टीम को किया प्रोत्साहित
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजालवेज के साथ तस्वीरें शेयर की और लिखा, “‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के सिनेमेटिक जादू और सफलता ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा और तारीफ बटोरी। आज फिल्म से जुड़ी शानदार टीम से मिलने का मौका मिला। उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है।”
ऑस्कर में भारत ने जीते 2 अवॉर्ड
साल 2023 में ऑस्कर अवॉर्ड भारत के लिए बेहद खास रहा। 95वें अकादमी अवॉर्ड में देश की तरफ से तीन फिल्में नॉमिनेट की गई थी। इनमें ‘ऑल दैट ब्रीद्स’, ‘आरआरआर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ का नाम शामिल है।
इन दो कैटेगरी में हासिल की जीत
‘ऑल दैट ब्रीद्स’ जीतने से चूक गई, लेकिन ‘आरआरआर’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया।
द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की कहानी
गुनीत मोंगा की फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ हाथी और इंसान के खूबसूरत रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी एक दंपती की है, जो जंगल में आए रघु नाम के एक जख्मी हाथी के बच्चे को अपने घर लाते हैं और उसकी देख-रेख करते हैं। इस दौरान इनकी बॉन्डिंग बढ़ती है और रघु परिवार का हिस्सा बन जाता है। कुछ समय बाद दंपति अम्मू नाम के एक और हाथी के बच्चे को घर लाते हैं और उसकी देखभाल भी अपने बच्चों की तरह करते हैं।
यूजर्स कर रहे प्यारे-प्यारे कमेंट्स
यूजर्स भी पोस्ट पर प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं और गुनीत और कार्तिकी की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले गुनीत इस अवॉर्ड को लेकर द एलिफेंट व्हिस्पर्स फिल्म के कलाकार बोम्मन और बेल्ली के पास पहुंची थी और दोनों के चेहरे की स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया था। बता दें कि बोम्मन और बेल्ली वहीं कलाकार हैं जो रघु(हाथी के बच्चा) की देखभाल करते हैं, वो भी अपने बच्चे की तरह। ऑस्कर लिए दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, फैंस ने भी फोटो पर जमकर प्यार बरसाया था।



Comments (0)
Facebook Comments