पुलिस ने आरोपी से किया 2 किलो गांजा जप्त
Kotwali police has taken major action on Thursday under the campaign being run for illegal trade. Under this action, 2 kg of ganja has been seized from an accused. The accused has been presented in the court and sent to jail.
छिंदवाडा -कोतवाली पुलिस ने अवैध कारोबार के लिए चलाये जा रहे अभियान तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत एक आरोपी से 2 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है
दरअसल एसपी अजय पाण्डे के ने जिले मे मादक पदार्थ की तस्कारी के खिलाफ कार्यवाही करने अभियान चलाए जाने निर्देश जारी किए है। निर्देश के बाद एएसपी आयुष गुप्ता एवं सीएसपी अजय सिंह राणा के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों करने वालो के खिलाफ अभियान चलाया गया।कोतवाली टीआई आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने गांजा की तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उसके पास से 02 किलो गांजा जब्त किया। जिसकी बाजार में लगभग 40 हजार रूपये कीमत आंकी गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस को गुरुआर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गांजा बेचने की फिराक में मेडिकल कालेज के पास आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी की। जैसे ही संदेही वहां पहुंच पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम फिरोज शाह पिता डिल्लू शाह उम्र 35 साल निवासी प्रियदर्शनी कालोनी बताया है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार धुर्वे, उप निरीक्षक नारायण सिंह बघेल, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी सउनि प्रकाश सनोडिया प्र. आर. 824 युवराज रघुवंशी, आर.219 विकाश बैस आर. 720 अमित तोमर, सायबर सेल से प्र. आर. 811 नितिन सिंह आदित्य रघवंशी. की महत्त्वपर्ण भमिका रही।



Comments (0)
Facebook Comments