संभागीय बैठक में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख नेता
BJP district president and other prominent leaders attended the divisional meeting
संभागीय बैठक में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख नेता
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक संभागीय कार्यालय जबलपुर में प्रदेश के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा जी एवं प्रदेश की महामंत्री व राज्यसभा की सांसद सुश्री कविता पाटीदार जी एवं पूर्व मंत्री श्री संजय पाठक की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, जिला प्रभारी संतोष पारिक जी, लोकसभा विस्तारक अशोक यादव, जिला संयोजक कन्हईराम रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव जी, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, परमजीत विज, श्रीमती कांता ठाकुर शामिल हुए । उक्त बैठक में गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा जी ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की एवं सभी से आग्रह किया कि बूथ स्तर तक जाकर शासन की योजनाओं को बताएं तथा लाभार्थियों से संपर्क करें । उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना की हितग्राहियों का सम्मेलन कर संपर्क स्थापित करें ।



Comments (0)
Facebook Comments