सेंट्रल बैंक का मैनेजर दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोन स्वीकृत कराने के नाम पर मांगी थी रकम

A bank manager has been arrested while accepting a bribe of ten thousand rupees in Ratlam district of Madhya Pradesh. He had asked for this amount to get the loan sanctioned.

सेंट्रल बैंक का मैनेजर दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोन स्वीकृत कराने के नाम पर मांगी थी रकम
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

सेंट्रल बैंक का मैनेजर दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोन स्वीकृत कराने के नाम पर मांगी थी रकम

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बैंक मैनेजर को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसने ये राशि लोन स्वीकृत कराने के लिए मांगी थी।


रतलाम। जानकारी के अनुसार मामला रतलाम के आलोट का है। किसान बालू सिंह रेवड़िया निवासी ग्राम भीम ने उज्जैन लोकायुक्त को शिकायत की थी। उसने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड लोन की राशि स्वीकृत कराई थी। जब यह राशि निकालने पहुंचा तो बैंक मैनेजर मांगीलाल चौहान ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे। शिकायत पर शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने योजना बनाई और बालू सिंह को दस हजार रुपये देकर बैंक भेजा।

दोपहर में बालू सिंह ने बैंक मैनेजर को जैसे ही रुपये दिए, तभी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, बलवीर सिंह यादव व टीम ने मैनेजर को पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने उससे रिश्वत की राशि जब्त कर ली। बैंक मैनेजर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।