कोरोना के बढते विस्फोट से कही दीपावली की खुशिया कम ना हो जाये - सरकार की चिंता बड़ी 

The increasing explosion of Corona should not reduce the happiness of Diwali - Government's concern

कोरोना के बढते विस्फोट से कही दीपावली की खुशिया कम ना हो जाये - सरकार की चिंता बड़ी 
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

कोरोना के बढते विस्फोट से कही दीपावली की खुशिया कम ना हो जाये - सरकार की चिंता बड़ी 

भोपाल। साधना मध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में दीपावली से पहले आज फिर बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। पिछले 24 घंटे में 27 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। इसमें इंदौर में 9, भोपाल में 8 और नरसिंहपुर में 5 नए केस मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 116 हो गई है। वही कोरोना संक्रमण की दर मात्र 0.02% पहुंच गई है। इससे पहले सितंबर में 36 नए केस मिले थे, जिसमें अकेले महू में 30 संक्रमित मिले थे। दीपावली से पहले अचानक बढ़े इन केसों ने सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कोरोना के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27 नए केस मिले हैं।‌ इंदौर में 9, भोपाल में 8 और नरसिंहपुर में 5 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 116 हैं।कोरोना संक्रमण की दर मात्र 0.02% और रिकवरी रेट लगातार 98.60% बनी हुई है।इससे पहले सोमवार को 8 नए पॉजिटिव सामने आए थे।इसमें भोपाल और इंदौर जैसे बड़े जिलों में लगातार केस देखने को मिल रहे है।

वही हाल ही में इंदौर में 7 मरीजों में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का सब वेरिएंट मिलने से हड़कंप मचा हुआ है और आज 9 नए मरीजों ने भी शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। यह दूसरा मौका है जब इतनी बढ़ी संख्या में केस सामने आए है। इसके पहले 24 सितंबर 2021 को 36 नए केस मिले थे, जिसमें  इंदौर के महू आर्मी एरिया के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी चिंता जताई थी।

वही छिंदवाड़ा जिले की बात की जाए तो जिले में पिछले 5 महीने बाद 2 पॉजिटिव मरीज मिले हैं हालांकि की दोनों मरीजों में साधारण लक्षण दिखाई दिए है जिसको लेकर प्रशासन ने दोनों को होम आइसोलेट किया गया है  वही प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और कांटेक्ट में आये लोगो के सैंपल लिए जा रहे जा रहे है