दो विधानसभा और एक लोकसभा जिताकर भाजपा को जनता ने दिया दिवाली गिफ्ट

People gave Diwali gift to BJP by winning two assemblies and one Lok Sabha

दो विधानसभा और एक लोकसभा जिताकर भाजपा को जनता ने दिया दिवाली गिफ्ट
रिपोर्ट। एडिटर दीपक कोल्हे

दो विधानसभा और एक लोकसभा जिताकर भाजपा को जनता ने दिया दिवाली गिफ्ट

भोपाल। छिंदवाड़ा। साधना मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीट और एक लोक सभा सीट पर हुए उप चुनाव के परिणाम में जनता भाजपा के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।  तीन विधानसभा में से पृथ्वीपुर और जोबट में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाकर जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी को दिवाली का गिफ्ट दिया है।  उधर खंडवा लोकसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी भाजपा का परचम लहरा दिया। वही एतिहासिक जीत से प्रदेश के सभी भाजपा कार्यालय में ख़ुशी मनाई गई। 

 

मिठाई खिलाकर मनाई खुशिया, फोड़े पटाखे
मध्यप्रदेश में लोकसभा एवं विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यालय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश में लोकसभा एवं विधानसभा के उपचुनाव थे । जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत दर्ज की ।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हईराम रघुवंशी, शेषराव यादव, विजय झांझरी, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष योगेश सदारंग, जितेन्द्र राय, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, दिनेश मालवी, ओम चौरसिया, मनोज चौरे, मोरेश्वर हिवसे, कुंदन मिगलानी, अरूण गद्रे, गुरूप्रसाद धुर्वे, पप्पू ठाकुर, संदीप सावले, बामन सावले, कृपाशंकर सूर्यवंशी, घनश्याम पंजवानी, अरविंद राजपूत, राकेश माइकल पहाड़े, विट्टू मंडराह, अंकित तिवारी, अंकित सोलंकी, अंकित जैन, शैलेन्द्र यादव, लोकेश डेहरिया, पिंटू द्विवेदी, शेखर शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।