देशी पिस्टल (कट्टा) लेकर घूम रहा युवक को कोतवाली पुलिस ने कट्टा एवं तीन राउण्ड सहित पकड़ा

Brief description of the incident: Sir Superintendent of Police Mr. Ajay Pandey had directed all the police station/outpost in-charges of the district to take effective action against people possessing illegal weapons. Hence, as per the order of the Superintendent of Police, under the guidance of Mr. Ayush Gupta, Additional Superintendent of Police, Chhindwara and Mr. Ajay Rana, City Superintendent of Police, Chhindwara, a special police team was formed under the leadership of Police Station In-charge Kotwali Inspector Mr. Ashish Dhurve to take action against people possessing illegal weapons and guidelines were issued regarding the crime.

देशी पिस्टल (कट्टा) लेकर घूम रहा युवक को कोतवाली पुलिस ने कट्टा एवं तीन राउण्ड सहित पकड़ा
ANIMESH SINGH
देशी पिस्टल (कट्टा) लेकर घूम रहा युवक को कोतवाली पुलिस ने कट्टा एवं तीन राउण्ड सहित पकड़ा

देशी पिस्टल (कट्टा) लेकर घूम रहा युवक को कोतवाली पुलिस ने कट्टा एवं तीन राउण्ड सहित पकड़ा

घटना का संक्षिप्त विवरण:
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पांडे के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शस्त्र रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। अतः पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार श्री  आयुष गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा एवं श्री अजय राणा नगर पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री आशिष धुर्वे के नेतृत्व में अवैध शस्त्र रखने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर अपराध के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये।

कोतवाली पुलिस टीम को दिनांक 01/07/2025 को सूचना प्राप्त हुई कि इमलीखेड़ा चौक के पास  ओम आदित्य धाम रेजिडेंसी रोड पर एक व्यक्ति देशी पिस्टल लेकर खड़ा है, सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी हरीश पिता रामलाल फरकले उम्र 31 साल निवासी विसापुर खुर्द चौकी उमरानाला थाना मोहखेड को उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल (कट्टा) चालू हालत में एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया, आरोपी का कृत्य धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 386/25 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स अधिनियम 1959 का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
01 - हरीश चन्द्र पिता रामलाल फरकले उम्र 31 साल निवासी विसापुर खुर्द चौकी उमरानाला थाना मोहखेड

जप्त मशरूका:
01 - एक देशी पिस्टल (कट्टा) चालू हालत में क़ीमती 50000 हजार रुपये का
02 - 03 नग जिन्दा कारतूस क़ीमती 9000 हजार रुपये के, जप्त मशरूका - 59000 हजार रुपये का

महत्वपूर्ण भूमिका:
आरोपी की पकड़ने में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, सउनि बृजेश सिंह रघुवंशी, सउनि सतीश कुमार दुबे, आरक्षक 219 विकास बैस, आरक्षक 857 शैलेन्द्र राजपूत, आरक्षक 720 अमित तोमर  थाना कोतवाली, साइबर सेल से प्रआर. नितिन सिंह, आर. आदित्य रघुवंशी, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाड़ा के द्वारा पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।