अधीक्षण अभियंता श्री शिववंशी द्वारा कुंडा वितरण केंद्र और उपकेंद्र का किया गया औचक
Chhindwara/27 June 2025/ Superintending Engineer Shri Khushiyaal Shivvanshi and Executive Engineer Chaurai of MP East Zone Electricity Distribution Company Limited Chhindwara today did a surprise inspection of Kunda distribution center and 33/11 KV sub-station Kunda of Chaurai block of the district. During the inspection, a thorough review of the power system was done.
अधीक्षण अभियंता श्री शिववंशी द्वारा कुंडा वितरण केंद्र और उपकेंद्र का किया गया औचक
निरीक्षण
छिन्दवाड़ा/27 जून 2025/ म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड छिंदवाड़ा के अधीक्षण अभियन्ता श्री खुशियाल शिववंशी एवं कार्यपालन अभियंता चौरई द्वारा आज जिले के विकासखंड चौरई के कुंडा वितरण केंद्र एवं 33/11 के.वी. उपकेंद्र कुंडा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्युत व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण में अधीक्षण अभियंता श्री शिववंशी ने विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सतत् विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपकेंद्र में सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही उपकेंद्र पर ट्रिपिंग कम करने, कर्मचारियों की 8-8 घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित करने तथा सभी लॉगबुक, ट्रिपिंग रजिस्टर एवं परमिट बुक को निर्धारित प्रारूप में संधारित करने के निर्देश भी दिए। अधीक्षण अभियंता श्री शिववंशी द्वारा प्रतिदिन कम से कम 20 उपभोक्ताओं से कॉलिंग कर फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई और वितरण केंद्र के सभी रिकॉर्डों का भी अवलोकन किया
गया।



Comments (0)
Facebook Comments