अमरवाड़ा, चौरई, परासिया विधानसभा का हुआ भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन
BJP active member conference of Amarwara, Chaurai, Parasia assembly held
अमरवाड़ा, चौरई, परासिया विधानसभा का हुआ भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन
छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा, चौरई विधानसभा एवं परासिया विधानसभा का सम्मेलन संपन्न हुआ । सांसद विवेक बंटी साहू ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी जी के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश के विभिन्न क्षेत्रों में आए परिवर्तन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार से पूरे देश में किए गए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी । मोदी जी के नेतृत्व में देश नये आयाम गढ़ रहा है । चाहे वह शिक्षा, सुरक्षा, खेल सहित देश की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर रहे है । मोदी जी महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व वंदना योजना, लखपति दीदी योजना के माध्यम से लाभ दिलवा रहे है । कोरोना के समय से गरीबों को 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम भाजपा की केन्द्र सरकार कर रही है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी बनने तक के सफर में कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से पार्टी को आज भारत के उच्च सदन तक पहुचाने तक का कार्य पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने निस्वार्थ भाव से किया है और भाजपा का कार्यकर्ता आगे भी इसी तरह पार्टी का काम करेंगे । भाजपा का कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए श्री यादव जी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता इसी तरह लगन के साथ पार्टी का कार्य करते रहे मैं सदैव आपके साथ हूँ ।
अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश शाह ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का सदस्य हूँ । भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है । भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं मध्यप्रदेश की सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ देने का काम कर रही है । तीर्थ-दर्शन योजना के माध्यम से वृद्धजनों को तीर्थ दर्शन करवाने का काम भाजपा सरकार कर रही है ।
भाजपा नेता लखन वर्मा ने मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को 1250 रुपये देने का काम कर रही है जिससे महिलाएं अपने छोटे-छोटे खर्च स्वयं कर रही है ।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं, वृद्धजनों की सरकार है । भाजपा सरकार योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही है । खेती में सिंचाई के लिए पानी, घरों में पीने के लिए नल जल योजना के माध्यम पानी पहुंचाने का काम कर रही है । रेलवे एवं सड़को का विस्तार कर लोगों के यातायात को सुगम बना रही है ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, परमजीत विज, जिला मंत्री अनुज पाटकर, सुखनंदन जावरे, दिनेश अंगारिया, भाजपा नेता उत्तम ठाकुर, श्रीमती ज्योति डेहरिया,भाजपा स्थापना दिवस के जिला सहसंयोजक श्रीमती गरिमा दामोदर, भरत घई, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी, सुश्री मोनिका बट्टी, श्रीमती कामिनी शाह, विजय पांडे, अजय सक्सेना, विनोद मालवी, श्रीमती पूर्णिमा जैन, श्रीमती सरोज रघुवंशी, दानसिंह पटेल, सिरपत नायक, श्रीमती नीलू निर्मलकर, श्रीमती सोनम डेहरिया, कमलेश उईके, उदिता यादव सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारी, सक्रिय सदस्यगण उपस्थित रहे ।



Comments (0)
Facebook Comments