लाड़ली बहना योजना से प्रभावित हुई महिलाएं - बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल
More than 50 women workers took BJP membership in front of BJP District President Vivek Bunty Sahu
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के हर परिवार को अपना परिवार मानते है - विवेक बंटी साहू
- नगर निगम क्षेत्र वार्ड क्र. 13 में हुआ लाडली बहना हुआ सम्मेलन, बड़ी संख्या लाडली बहने हुई शामिल
- 50 से अधिक महिला कार्यकर्ताओं भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता
छिंदवाड़ा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्र. 13 में भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी लाडली बहनों का सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती जया विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अमिता बरैया, मंडल अध्यक्ष जया विश्वकर्मा, पार्षद श्रीमती शिल्पा माईकल पहाड़े, नीलू क्षैत्री, श्रद्धा जैन, वंदना विश्वकर्मा, ममता राय, अनिता ठाकरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ । लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जी पूरे प्रदेश को अपना परिवार मानते हुए परिवार के हर एक सदस्य की जरूरतों का ध्यान रखते हैं। पहले बेटियों को बोझ समझा जाता था। बेटी पैदा होते ही परिवार के माथे पर चिंता की लकीर खींच जाती थी। शिवराज सिंह जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला और तब उन्होंने बेटी के जन्म के साथ परिवार के माथे पर खींचने वाली लकीर को लाडली लक्ष्मी योजना का आरंभ कर मिटा दिया । आज बेटी पैदा होते ही लखपति हो जाती है। इसके बाद भी उन्हें कुछ कमी लगती रही उन्हें लगता रह कि परिवार की सबसे जिम्मेदार सदस्य के लिए कुछ करना है, तब उनके जहन में लाडली बहना योजना आयी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की अब हर महीने सभी लाडली बहनों के खाते में 1 हजार रुपए पहुंच रहे है और आगे यह बढ़कर 3 हजार रूपये तक मिलेगे । श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी योजनाओं से हितग्राहियों को उनका हक भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिलाने का काम कर रही है । श्री साहू ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिलता रहे इसके लिए हमें प्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार एवं छिंदवाड़ा में सांसद एवं सभी विधायक भाजपा का बनाना होगा । हमें संकल्प लेना होगा की प्रदेश सहित छिंदवाड़ा विधानसभा में भाजपा के विधायक और सांसद बनाना है जिससे छिंदवाड़ा जिले का विकास अधिक से अधिक हो सके । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, भाजपा नेता संतोष राय, अरूण गद्रे, भरत घई, नीरज भारद्वाज, शैलेन्द्र बघेल, अरविंद राजपूत, तरूण किनडा, अशोक बिंझोड़े, ओम शर्मा, राजू साहू, नीरज पटेल, विशाल शर्मा, जीतसिंह ठाकुर, बृजेश रघुवंशी, मनोज साहू, हेमराज श्रीवास, शैलेन्द्र बघेल, कैलाशधाम महिला स्वसहायता समूह चूनाभट्टा की महिलाएं वनिता सनोडिया, रानू साहू, रश्मि साहू, गायत्री धुर्वे, प्रमिला चौहान, पूनम श्रीवास, सरिता बैस, नीतू सूर्यवंशी सहित सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी लाडली बहने उपस्थित रही ।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र वार्ड क्र 13 जगन्नाथ वार्ड से बड़ी संख्या में आज हितग्राही सम्मेलन में उपस्थित होकर 50 से अधिक महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित हो रही लाडली बहना योजना से प्रभावित होकर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । समस्त मातृशक्तियों का भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, उपाध्यक्ष अमिता बरैया, मंडल अध्यक्ष जया विश्वकर्मा, पार्षद श्रीमती शिल्पा माईकल पहाड़े, नीलू क्षैत्री, श्रद्धा जैन, वंदना विश्वकर्मा, ममता राय, अनिता ठाकरे एवं भाजपा नेत्रियों द्वारा भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया एवं भाजपा की सदस्यता दिलाई गई । समस्त मातृशक्तियों ने आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने एवं शिवराज सिंह चौहान जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रदेश की प्रदश सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, भाजपा नेता संतोष राय, अरूण गद्रे, भरत घई, नीरज भारद्वाज, शैलेन्द्र बघेल, अरविंद राजपूत, तरूण किनडा, अशोक बिंझोड़े, ओम शर्मा, राजू साहू, नीरज पटेल, विशाल शर्मा, जीतसिंह ठाकुर, बृजेश रघुवंशी, मनोज साहू, हेमराज श्रीवास, शैलेन्द्र बघेल, कैलाशधाम महिला स्वसहायता समूह चूनाभट्टा की महिलाएं वनिता सनोडिया, रानू साहू, रश्मि साहू, गायत्री धुर्वे, प्रमिला चौहान, पूनम श्रीवास, सरिता बैस, नीतू सूर्यवंशी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही ।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से बबली डेहरिया, कविता गुप्ता, सरोज यादव, राजकुमारी सोनेकर, राधा वर्मा, कांता बंदेवार, उषा जी, लक्ष्मी जी, अमिता जी, माला जी, संगीता जी, यास्मिन सोनेकर, रानी वर्मा, मोनिका डेहरिया, छोटी, संगीता, शांति मंडराह, पार्वती जी, कविता जी, देविका डेहरिया, शांता वस्त्राणे, देवकी डेहरिया सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।



Comments (0)
Facebook Comments