कोरोना कर्फ्यू का असर : धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले इतने पॉजिटिव, रिकवरी रेट में भी लगातर सुधार
Corona curfew effect: Corona slow down, speed so positive in 24 hours, continuous recovery in recovery rate also
कोरोना कर्फ्यू का असर : धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले इतने पॉजिटिव, रिकवरी रेट में भी लगातर सुधार
छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में अब कोरोना कर्फ्यू का असर मरीजों के आकड़ो से लगा सकते है लगातार कोरोना संक्रमण के मामले में कमी देखी जा रही है। वही प्रदेश में बीते 24 घंटे में 5921 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दे डेढ़ महीने में यह सबसे कम आंकड़ा रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि प्रदेश में रविवार को 77 मौतें रिकॉर्ड की गई थी । जिसके बाद प्रदेश में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 7069 पहुंच गई है। हालांकि ये आकड़े वह है जो मेडिकल बुलेटन के द्वारा आम पब्लिक को दिखाए जाते है यदि हम संदिग्ध मरीजों की बात करे तो इस आकड़ो से कम से कम 10 गुना ज्यादा भी लगाए तो भी कम ही समझ सकते है।
दरअसल प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 88,983 पहुंच गई है। एक तरफ जहां पॉजिटिविटी रेट में कमी देखी जा रही है। वहीं रिकवरी रेट में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पॉजिटिविटी रेट जहां घटकर 9% पर आ गया है। वहीं रिकवरी रेट 87.5% पहुंच गए हैं। हालाकी प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि कर्फ्यू की वजह से संक्रमण को ब्रेक करने में सफलता मिली है।
बता दें कि बीते 24 घंटे में 5921 नए मामले सामने आए हैं। जहां इंदौर में सबसे ज्यादा 1307 में पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वही भोपाल में 657 मरीजों की पुष्टि हुई है। जबलपुर में 481, ग्वालियर में 201 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं रविवार को 77 मौतें रिकॉर्ड की गई है। जहां इंदौर भोपाल और ग्वालियर में आठ जबकि जबलपुर में 5 मरीज अपनी जिंदगी की जंग हार गए हैं। वहीं प्रदेश के 9 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से कम रिकॉर्ड किया गया। जिसमें छिंदवाड़ा, बड़वानी, गुना, झाबुआ, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, अशोकनगर शामिल है।
ब्लैक फंगस की छिंदवाड़ा में दस्तक -
कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं परन्तु ठीक हुए मरीजों में ब्लैक फंगस के संक्रमण दिखना ये बेहद गंभीर विषय है। वही छिंदवाड़ा भी इस संक्रमण के 2 मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है इस विषय में छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.गिरीश रामटेके बताया की दो ब्लैक फंगस के मरीज मिलने की पुष्टि की है. वही डीन ने यह भी बताया कि कोरोना के जो मरीज ठीक हो रहे हैं, उनमें ब्लैक फंगस की बीमारी दिखाई दे रही है. यानि कि अब कोरोना मरीजों को और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है.



Comments (0)
Facebook Comments