IPS Transfer : मप्र में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, गुना और निवाड़ी को मिले नए एसपी
IPS officers transferred in MP, Guna and Niwari got new SPs
IPS Transfer : मप्र में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, गुना और निवाड़ी को मिले नए एसपी
भोपाल। मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है | प्रदेश में एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले किये हैं | गृह विभाग द्वारा मंगलवार शाम को दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले (Transfer) किये हैं| आलोक कुमार निवाड़ी एसपी बनाये गए हैं| वहीं राजीव कुमार मिश्रा गुना जिले के नए एसपी होंगे|
आपको बता दे की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद गुना और निवाड़ी के एसपी पर गाज गिरी थी | सोमवार को कमिश्नर-कलेक्टर, आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस ख़त्म होने के बाद निवाड़ी एसपी वाहिनी सिंह और गुना एसपी राजेश सिंह को हटा दिया गया था| वहीं गुना की सीएसपी नेहा पचीसिया भी हटा दी गयी हैं| इसके साथ बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह और नीमच कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे भी हटाए गए थे, दोनों जिलों नए कलेक्टर की पोस्टिंग कर दी गई है| अमनवीर सिंह को बैतूल का कलेक्टर बनाया गया है| मयंक अग्रवाल को नीमच का कलेक्टर बनाया गया है|




Comments (0)
Facebook Comments