नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने समन्वयक के साथ संयोजक, सहसंयोजक किये नियुक्त, जानिए किसे किस निकायों का मिला दायित्व
Urban Body Election: Pandit Ramesh Dubey will be District Coordinator and Convenor of Chhindwara Municipal Corporation will be Nana Mohod
नगरीय निकाय चुनाव : पंडित रमेश दुबे होंगे जिला समन्वयक एवं छिंदवाड़ा नगर निगम के संयोजक होंगे नाना मोहोड़
- भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न
- आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं समर्पण दिवस को लेकर हुई चर्चा
- चुनाव में सोशल मिडिया की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका - शेषराव यादव
छिंदवाड़ा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव और आजीवन सहयोग निधि ‘‘समर्पण’’ दिवस को लेकर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने नगरीय निकाय चुनाव के जिला समन्वयक और निकाय प्रभारीयों की घोषणा की । इस अवसर पर नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के सदस्य शेषराव यादव ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के गुर बतायें, वहीं छिंदवाड़ा जिले के जिला समन्वयक पंडित रमेश दुबे ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा ।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी एक-एक सीट पर जीतने का लक्ष्य लिये चुनाव मैदान में उतरेगी जिसको लेकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को तैनात कर पार्षद से लेकर महापौर और निकाय अध्यक्ष तक का चुनाव जीता जायेगा । उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए भी भाजपा के कार्यकर्ता को हमेशा की तरह जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी । आज हमारे सांसद, विधायक नहीं है तो जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता को परेशानी होती है । यदि हमारे निकाय अध्यक्ष, महापौर, पार्षद होंगे तो जन कल्याणकारी कार्य आसानी से हो सकते है साथ ही भारतीय जनता पार्टी की 11 फरवरी से शुरू होने जा रही आजीवन सहयोग निधि का कार्य भी फरवरी में ही हमें पूरा करना है ।
नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के सदस्य और प्रभारी शेषराव यादव ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव करीब आ रहे है भाजपा के लिये चुनाव महत्वपूर्ण है । पिछले 15 महिने की कांग्रेस की सरकार में प्रदेश की हालत खराब हुई है । भाजपा सत्ता में होती है तो व्यवस्थायें ठीक चलती है । आगामी निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा भाजपा के प्रत्याशी जीतना चाहिये । भाजपा का मानना है कोई चुनाव छोटा या बड़ा नहीं होता, चुनाव चुनाव होता है । इस बार पंचायत एवं वार्ड स्तर तक के चुनाव की चिंता होगी । चुनाव संचालन समिति के प्रभारी शेषराव यादव,पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, चौधरी चन्द्रभान सिंह, नानाभाऊ मोहोड़, नथनशाह कवरेती, ताराचंद बावरिया, मारोतराव खवसे, टीकाराम कोराची, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र परमार, रमेश पोफली, ठाकुर दौलत सिंह, अरूण कपूर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, महापौर श्रीमती कांता सदारंग, आशीष ठाकुर, उत्तम ठाकुर, संतोष जैन, अजय चौरे, प्रवीण पालीवाल, शिव मालवी, ठाकुर प्रियवर सिंह, प्रवीण पालीवाल, मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला जिले के सभी 33 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, नगरपालिका और नगरपरिषद के अध्यक्ष सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
पंडित रमेश दुबे होंगे जिला समन्वयक एवं छिंदवाड़ा नगर निगम के संयोजक होंगे नाना मोहोड़
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जिले में समन्वयक और निकायों में संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त किये है । छिंदवाड़ा जिले के समन्वयक के रूप में चैरई के पूर्व विधायक पंडित रमेष दुबे को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो पूरे जिले के आगामी 11 निकायों में होने वाले चुनावों में समन्वय का कार्य करेंगे । इसी तरह छिंदवाड़ा नगर निगम में संयोजक सौसर के पूर्व विधायक श्री नानाभाऊ मोहोड़ होंगे उनके साथ सह संयोजक के रूप में जुन्नारदेव के पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, अजय चौरे और टीकाराम चन्द्रवंशी को तैनात किया गया है । इसी तरह परासिया नगरपालिका में संयोजक योगेश साहू, सहसंयोजक मनेष श्रीवास्तव, नवनीत जैन होंगे, चांदामेटा में संयोजक मोनू साहू, सह संयोजक राजू नंदवंशी और कृष्णा यदुवंशी होंगे । बड़कुही में सुनील मालवीय संयोजक होंगे । जिनके साथ हजारी साहू और राजेश श्रीवास्तव में सह संयोजक बनाया गया है । न्यूटन में संयोजक के रूप में दर्शन मिगलानी के साथ सह संयोजक गौरव सिंह को बनाया गया है । वहीं अमरवाड़ा में धर्मेन्द्र मिगलानी संयोजक तो मनोज नेमा को सह संयोजक बनाया गया है । चौरई में रमेश पोफली संयोजक साथ में शैलेन्द्र पटेल और सुरेश शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है । चांद में संयोजक ठाकुर प्रियवर सिंह और सहसंयोजक अरूण जैन होंगे । बिछुआ में संयोजक आशीष ठाकुर, और सह संयोजक विश्वरंजन पटेल होंगे । पिपला नारायणवार में प्रवीण पालीवाल संयोजक और श्रीमती वैशाली महाले सह संयोजक होंगे । लोधीखेड़ा में मारोतराव खवसे संयोजक और राहुल मोहोड़ सह संयोजक होंगे ।



Comments (0)
Facebook Comments