भाजपा जिला छिंदवाड़ा में अब 25 की जगह होंगे 30 मंडल - प्रदेश संगठन के निर्देश पर अधिकतम 50 बूथों के साथ नए मंडलों का हुआ गठन
New Mandals have been formed with maximum 50 booths on the instructions of the state organization
भाजपा जिला छिंदवाड़ा में अब 25 की जगह होंगे 30 मंडल - प्रदेश संगठन के निर्देश पर अधिकतम 50 बूथों के साथ नए मंडलों का हुआ गठन
- छिंदवाड़ा नगर में अब 2 की जगह 4 मंडल, जुन्नारदेव, परासिया और चौरई बढ़ा 1-1 मंडल
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला छिंदवाड़ा में प्रदेश संगठन के निर्देश पर बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि भाजपा जिला छिंदवाड़ा में अब 25 की जगह 30 मंडल होंगे। जिसमें छिंदवाड़ा नगर को 2 की जगह 4 मंडल में विभाजित किया गया है। इसी प्रकार बूथों की संख्या एवं भौगोलिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए विस जुन्नारदेव, विस परासिया एवं विस चौरई में 1-1 नए मंडल बनाए गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि नए मंडलों के गठन के बाद अब भाजपा छिंदवाड़ा में अब 25 की जगह 30 मंडल होंगे। नए गठित मंडलों को नए नामों से जाना जाएगा। उन्होंने कहां कि 30 मंडलों के साथ भाजपा परिवार अब और भी अधिक प्रभावी होकर आमजनों से जुड़कर जन लाभकारी कार्यों को कर पाएगी। नए मंडलों गठन पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित की है।



Comments (0)
Facebook Comments