दिल्ली में ब्लैक फंगस का कहर, मैक्स हॉस्पिटल एम्स में 45 केस, एक मरीज की गई जान
Black fungus wreaks havoc in Delhi, 45 cases in Max Hospital-AIIMS, one patient killed
दिल्ली में ब्लैक फंगस का कहर, मैक्स हॉस्पिटल-एम्स में 45 केस, एक मरीज की गई जान
दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रही दिल्ली में ब्लैक फंगस के कई मामले दर्ज किए गए हैं. इस बीमारी की वजह से एक व्यक्ति की जान भी चली गई है. दिल्ली के मशहूर मूलचंद अस्पताल में 16 मई को ये मामला आया. मूलचंद अस्पताल के डॉ. भगवान मंत्री ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है.
डॉ. भगवान के मुताबिक, मेरठ का रहने वाला 37 साल का शख्स जो कोरोना पॉजिटिव था, उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए थे. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शुरुआत में उसका इलाज घर में चल रहा था, उसे हाई ब्लड शुगर था. लेकिन अस्पताल में लंबे इलाज के दौरान मरीज़ ने दम तोड़ दिया.
दिल्ली में मिले इतने केस
दिल्ली में ब्लैक फंगस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां सर गंगाराम अस्पताल में सबसे ज्यादा 40, मैक्स हॉस्पिटल में 25, एम्स में 15-20 केस सामने आए हैं। वहीं, मूलचंद में एक मरीज की मौत ब्लैक फंगस से हुई है। गंगाराम में ब्लैक फंगस के 16 मरीज बेड का इंतजार कर रहे हैं।
सामने आए ये लक्षण
ब्लैक फंगस का जो केस मूलचंद अस्पताल में सामने आया था, उसे 16 मई को एडमिट किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज के चेहरे और आंखों में सूजन थी, आंखें लाल थीं। इसके अलावा नाक से भी खून निकल रहा था। जब टेस्ट किए गए तो ब्लैक फंगस की बात सामने आई। वहीं, मरीज का इलाज जारी था, तभी उसे कॉर्डिएक अरेस्ट हुआ, उसे बचाया नहीं जा सका।



Comments (0)
Facebook Comments