आखिरकार छिंदवाड़ा जिला भाजपा की मुख्य कार्यकारिणी घोषित हुई - देखे किसे क्या पद मिला
Finally the Chief Executive of Chhindwara district BJP was declared - see who got what post
आखिरकार छिंदवाड़ा जिला भाजपा की मुख्य कार्यकारिणी घोषित हुई - देखे किसे क्या पद मिला
छिंदवाड़ा। आखिरकार भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति के बाद रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कार्यकारिणी के 21 पदाधिकारियों के नाम की सूची जारी की है।
गौरतलब है कि जिला अध्यक्ष का निर्वाचन दिसंबर 2019 को हुआ था तब से जिला बॉडी के घोषित होने का इंतजार हो रहा था घोषित पदाधिकारियों में आठ उपाध्यक्ष तीन महामंत्री 8 मंत्री एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय मंत्री शामिल है
आपको बता दे की नई टीम में पूर्व में जिला महामंत्री रहे ठाकुर प्रियवर सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है इसके अलावा राहुल मोहोड़, मीनाक्षी खुरसंगे, योगेश सदारंग, योगेश साहू , वार्षिक संजय अग्रवाल, कमलेश उइके और हजारी साहू जिला उपाध्यक्ष बने। वही महत्वपूर्ण माने जाने वाले जिला महामंत्री के पद की जिम्मेदारी परमजीत सिंह विज, टीकाराम चंद्रवंशी और कांता ठाकुर को दी गई है अरुण चंदेल, रामेश्वर खोड़े, मनोज नेमा, योगिता बोखड़े, कुलदीप पटेल, दर्शन मिगलानी, अनीता शर्मा, और भारती देशवाड़े को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया है। अनिल गुप्ता कोषाध्यक्ष और अल्केश लाम्बा कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची अभी आना अभी शेष है।




Comments (0)
Facebook Comments