केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ED और CBI चीफ का कार्यकाल बढ़ाकर 5 साल तक किया
The Modi government has decided to extend the tenure of the Chief of Enforcement Directorate and CBI. Now the tenure of ED and CBI Chief has been increased to 5 years.
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ED और CBI चीफ का कार्यकाल बढ़ाकर 5 साल तक किया
मोदी सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई के चीफ का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है. अब ईडी और सीबीआई चीफ कार्यकाल बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया.
भारत सरकार ईडी और सीबीआई के निदेशकों के कार्यकाल को 5 साल तक बढ़ाने के लिए अध्यादेश लाई है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोनों अध्यादेशों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. नए अध्यादेश के मुताबिक, सीबीआई और ईडी चीफ की नियुक्ति पहले 2 साल के लिए की जाएगी. इसके बाद तीन साल का (1+1+1) करके एक्सटेंशन दिया जाएगा. एक-एक साल के लिए तीन एक्सटेंशन दिए जा सकते हैं. लेकिन यह कुल 5 साल से अधिक नहीं होना चाहिए.
The Government of India brings Ordinance to extend the tenure of Enforcement Directorate (ED) and Central Bureau of Investigation (CBI) Directors up to 5 years. pic.twitter.com/r6NZ8cLyJS
— ANI (@ANI) November 14, 2021



Comments (0)
Facebook Comments