देश के विकास में बहने आगे बढ़कर काम कर रही है - विवेक बंटी साहू

- Ward no. Beneficiary conference of the chief minister's beloved sisters of the ward was held in 26 - Ladli Behna Beneficiaries attended in hundreds

देश के विकास में बहने आगे बढ़कर काम कर रही है - विवेक बंटी साहू
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

देश के विकास में बहने आगे बढ़कर काम कर रही है - विवेक बंटी साहू

  • वार्ड क्र. 26 में हुआ वार्ड का मुख्यमंत्री लाडली बहनों का लाभार्थी सम्मेलन
  • सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुई लाडली बहना लाभार्थी

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी का नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में मुख्यमंत्री लाडली बहनों का सम्मेलन अनवरत जारी है । इसी क्रम में वार्ड क्र. 26 में भाजपा भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर की उपस्थित में मुख्यमंत्री लाडली बहनों का लाभार्थी सम्मेलन हुआ । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने लाभार्थी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशहित के कार्यो के लिए जो भी कदम उठाना पड़ता है भाजपा सरकार पीछे नहीं हटती । बहनों का देश के विकास के लिए आगे बढ़कर आगे बढ़कर काम कर रही है । मध्यप्रदेश की सरकार ने बहनों को और मजबूत बनाने हेतु 1000 हजार रूपये प्रतिमाह देने का काम कर रही है जो भविष्य में बढ़कर 3000 रूपये तक होंगे और हमारी बहने सशक्त होंगी । भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर जी ने उपस्थित सभी बहनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारी बहने हर काम को करने में सक्षम है चाहे वह खेल में, नौकरी में, पुलिस सहित अन्य विभाग विभाग में, चाहे राजनैतिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपना परचम लहरा रही है । भाजपा सरकार भी महिलाओं को जनहितकारी योजनाओं से लाभ पहुंचाने का काम कर रही है । भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती जया विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, शिरीन आनद दुबे ,आलोक साहू, सुश्री शबनम खान, जयंती विकास राय, नीता शर्मा, नीलू क्षैत्री, निशा गोश्वामी, नीतू सराठे, अमिता बरहैया, वंदना विश्वकर्मा, श्रद्धा जैन सहित वार्ड सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में लाडली बहना लाभार्थी उपस्थित रही ।