मजदूर दिवस पर मजदूरों का सम्मान, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू द्वारा रेलवे रैक पॉइंट में 210 मजदूरों को प्रदान की गई शीतल जल हेतु बोतलें
Workers' respect on Labor Day, bottles for soft water provided by BJP District President Vivek Sahu to 210 laborers at Railway Rack Point
मजदूर दिवस पर मजदूरों का सम्मान, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू द्वारा रेलवे रैक पॉइंट में 210 मजदूरों को प्रदान की गई शीतल जल हेतु बोतलें
छिंदवाड़ा। मजदूर दिवस के अवसर पर आज भाजपा नेताओं द्वारा रेलवे रैक पॉइंट पहुंचकर रेलवे रैक में लोडिंग अनलोडिंग करने वाले मजदूरों को शीतल जल हेतु पानी की बोतले प्रदान कर सम्मान किया गया। विगत दिनों मालधक्का रैक पॉइंट क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू द्वारा देखा गया था कि रेलवे रैक पॉइंट में विभिन्न श्रमिक बंधु गर्मी के मौसम में प्लास्टिक की बोतलों में पानी पी रहे थे जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही हानिकारक है जिसको ध्यान में रखते हुए मजदूर दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू द्वारा रेलवे रैक पॉइंट में काम करने वाले तकरीबन 210 मजदूरों को शीतल जल हेतु पानी की बोतले प्रदान की गई। श्रमिकों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू ने कहा गया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों को ध्यान रखते हुए लगातार कार्य किया जा रहा है एवं श्रमिकों के परिवारों के जीवन स्तर में लगातार सुधार हो इस हेतु विभिन्न योजनाएं जिसमें ई-श्रमिक कार्ड योजना के अन्तर्गत विभिन्न योजनाएं, पक्का मकान हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ढाई लाख रूपये, स्वास्थ्य सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड अंतर्गत पांच लाख रुपये, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत निशुल्क अनाज वितरण, जीवन बीमा हेतु प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना एवं जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जनधन खाता एवं अन्य ऐसी सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे कि श्रमिकों के साथ ही गरीब पिछड़ों का उत्थान होकर अंत्योदय के लक्ष्य पूर्ण हो सके। भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा सभी श्रमिक बंधुओं को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद दिया गया एवं बताया गया कि अगर मजदूर भाई अपना काम रोक दे तो निर्माण कार्य रूक जायेगा । श्री शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार लगातार श्रमिकों के हित में कार्य कर रही है जिसमें विशेष रूप से कर्मकार मंडल कार्ड योजना, संबल योजना लाडली लक्ष्मी एवं विभिन्न योजनाएं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं जिससे श्रमिकों एवं उनके परिवारों का उत्थान हो सके एवं मजदूर परिवार के बेटे बेटी बिना किसी रूकावट के उच्च शिक्षा एवं अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सरलता से प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बंटी साहू के साथ मण्डल-2 अध्यक्ष अंकुर शुक्ला भाजपा नेता अनुज पाटकर, मण्डल-1 अध्यक्ष रोहित पोफली, जितेंद्र राय, सत्येंद्र ठाकुर, चंदन गुप्ता, विकास वर्मा सहित बड़ी संख्या में रेलवे रैक पॉइंट के मजदूर साथी उपस्थित थे।



Comments (0)
Facebook Comments