24 घंटे में 4037 पॉजिटिव, इन जिलों की हालत गंभीर, एक्टिव केस 17000 के पार, CM के बड़े निर्देश

The Home Minister said that the third wave of corona infection is being closely monitored in the state. Review meeting is being held every day.

24 घंटे में 4037 पॉजिटिव, इन जिलों की हालत गंभीर, एक्टिव केस 17000 के पार, CM के बड़े निर्देश
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

24 घंटे में 4037 पॉजिटिव, इन जिलों की हालत गंभीर, एक्टिव केस 17000 के पार, CM के बड़े निर्देश

गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर पर पूरी नजर रखी जा रही है। हर दिन समीक्षा बैठक की जा रही है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में Corona की  तीसरी लहर (Third wave) के बीच संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गई है। आज 13 जनवरी 2022 को मध्य प्रदेश में कुल 4037 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। 24 घंटे में राजधानी भोपाल में जहां 863 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इंदौर में 1104 संक्रमित मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सागर जिले में 133 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

आंकड़ों की जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4037 ने पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें 80 पुलिसकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश में अब तक 227 पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर 5.16% है। रिकवरी रेट 96.37 फीसद रिकॉर्ड की गई है। मध्य प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 17000 के पार पहुंच गई है। कोरोना के कुल एक्टिव के 17657 रिकॉर्ड किए गए हैं।