ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए छिंदवाड़ा पुलिस ने सैकड़ो के तादाद में साइलेंसरो पर चलाया बुलडोज़र
Chhindwara police bulldozed hundreds of silencers to prevent noise pollution
ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए छिंदवाड़ा पुलिस ने सैकड़ो के तादाद में साइलेंसरो पर चलाया बुलडोज़र
छिंदवाड़ा। जिला कलेक्टर जनपद प्रतिनिधि गण एवं पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के द्वारा लगातार यातायात सुधारने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं जिसके तहत यातायात पुलिस, कोतवाली, कुंडीपुरा, और देहात पुलिस ने सामूहिक रूप से ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया, जिनके साइलेंसर निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं थे। इस अभियान के तहत, ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ऐसे वाहनों के साइलेंसर को मौके पर ही निकलवाया गया।
अभियान का उद्देश्य:
ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम: निर्धारित मापदंडों से ऊंचे साइलेंसर अनावश्यक ध्वनि उत्पन्न करते हैं, जो न केवल पर्यावरण को प्रदूषित करता है, बल्कि लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित करता है।
दुर्घटनाओं की रोकथाम: ऐसे साइलेंसर से उत्पन्न शोर वाहनों के आसपास ध्यान भटकाने (डिस्ट्रक्शन) का कारण बनते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना: नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के प्रति सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जागरूक करना।
अभियान के दौरान जप्त किए गए साइलेंसर को उपयोग के अयोग्य बनाने हेतु रोलर मशीन का उपयोग किया गया। समस्त साइलेंसर को रोलर से दबाकर नष्ट कर दिया गया, जिससे इनका दुबारा उपयोग संभव न हो सके। यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करने के लिए की गई कि भविष्य में इस प्रकार के साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण का कारण न बनें।
इस विशेष अभियान से पुलिस विभाग ने यह संदेश दिया है कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Comments (0)
Facebook Comments