ग्राम भानादेई एवं थांवरी कला में आयोजित हुआ लाडली बहना योजना के लाभार्थियों का सम्मेलन
Conference of beneficiaries of Ladli Bahna Yojana was organized in village Bhanadei and Thanwari Kala
ग्राम भानादेई एवं थांवरी कला में आयोजित हुआ लाडली बहना योजना के लाभार्थियों का सम्मेलन
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा विधानसभा के ग्राम भानादेई एवं थांवरीकला में लाडली बहना योजना के लाभार्थियों का सम्मेलन स्थानीय श्री अम्बिका मंदिर सुभाष काॅलोनी में आयोजित किया गया । आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शालिन विवेक साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि प्रदेश के बहनों के भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपनी बहनों के लिए हर महीने 1 हजार रुपये देने की योजना बनाई और उसे लागू किया अब डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे बहनों के खाते में राशि पहुंच रही हैं । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया किए है कि आगामी समय में इस राशि को 1 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रूपये तक कर देंगे । भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के कार्य को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लगातार लाभ पहुंचाने का काम कर रही है । महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे लाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है । इसी प्रयास को मूर्तरूप में लाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना के नाम से यह पहला कदम आगे बढ़ाए है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सम्मान के लिए और उनकी खुद की एक आमदनी बनाने के लिए उन्हें सक्षम बनाने के लिए यह योजना लाई है ताकि उनकी बहने सक्षम होकर हर क्षेत्र में अपना और अपने परिवार का विकास कर सकें । महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती मीना दुबे, नगर मंडल महामंत्री निशा गोस्वामी, लवीना केरकटा, प्रतिभा कपाले, रिंकी चौरसिया, भारती जैन द्वारा उपस्थित लाडली बहनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया । सम्मेलन में प्रमुख रूप से मातृशक्ति के साथ भाजपा नेता राजू नरोटे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, योगेश बेले, संतोष साहू, मोरेश्वर हिवसे, रंजना मोरेश्वर, सुनीता नांदेकर, मंजू लाल, सुश्री दीप्ति शुक्ला, शेषराव कराड़े, मोहित साहू सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही ।



Comments (0)
Facebook Comments