गरीबो के खाने के पीछे तगड़ी पॉलिटिक्स सामने आई - हुई एफआईआर
District Panchayat Mohkhed President Smt. Kirti Gawande and Regional Congress Committee Jam President Vijay Gawande, close to Kamal Nath ji and Nakulnath ji, are involved in the rigging of PDS wheat.
गरीबो के खाने के पीछे तगड़ी पॉलिटिक्स सामने आई - हुई एफआईआर
- गरीबों के भोजन पर डाका डाल रहे कांग्रेस नेता - विवेक बंटी साहू
- कमलनाथ जी व नकुलनाथ जी के करीबी जनपद पंचायत मोहखेड़ अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति गावंडे एवं क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी जाम के अध्यक्ष विजय गावंडे पी.डी.एस गेहूं की हेरा फेरी में है शामिल
- थाना कुण्डीपुरा में हुई 420 एक्ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज
छिंदवाड़ा। आज भाजपा कार्यलय में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने कोंग्रेस के जनपद पंचायत मोहखेड़ अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा की सोसाइटीयों में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे गरीबों को निशुल्क बटने वाले अनाज को सोसाइटी में ना लाकर बाहर वेयरहाउस में बेचकर लाखों रुपए का घपला कर अपने पार्टनर के साथ हेराफेरी करने वाले अपने आप को सफेद पोश नेता बताने वाले श्रीमती कीर्ति गावंडे एवं क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी जाम के अध्यक्ष विजय गावंडे व उनके साथियों पर कुंडीपुरा थाने में 420 एक्ट के तहत एफ.आई.आर दर्ज हुई है ।
वही श्री साहू द्वारा बताया की उपरोक्त श्रीमती कीर्ति गावंडे पति विजय गावंडे के नाम पंजीकृत है तथा उक्त मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईस कॉर्पोरेशन छिंदवाड़ा के द्वारा प्रदाय योजना के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खाद्यान्न सामग्री परिवहन हेतु परिवहनकर्ता विजय गावंडे से अनुबंधित होना पाया गया है । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि कमलनाथ एवं नकुलनाथ के करीबी विजय गावंडे द्वारा गरीबों के अनाज को सोसायटी तक ना भेज कर बाहर ही दूसरे वेयरहाउस में कम दामों में बेचकर गरीबों के भोजन पर डाका डाल रहे है । इनका यह हेराफरी बहुत समय से चल रही है ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर इन पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए ।



Comments (0)
Facebook Comments