MP Weather : अगले  48 घंटों में मानसून की एंट्री, पढ़े IMD पूर्वानुमान

MP Weather: Entry of monsoon in next 48 hours, read IMD forecast

MP Weather : अगले  48 घंटों में मानसून की एंट्री, पढ़े IMD पूर्वानुमान
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

MP Weather : अगले  48 घंटों में मानसून की एंट्री, पढ़े IMD पूर्वानुमान

भोपाल - अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। प्री-मानसून गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में 26 जून तक अंचल में मानसून दस्तक दे सकता है। इंदौर में भी 26 जून तक मानसून आ सकता है। 23 जून से 26 जून तक जबलपुर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होते ही संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।

मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है, अगले 48 घंटे में मानसून के पूर्वी एमपी से प्रवेश करने की संभावना है। वही चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के प्रभाव से आज रीवा शहडोल संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही अन्य जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। पिछले 24 घंटे में छतरपुर, टीकमगढ़ समेत एक दर्जन से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, वही लगातार हुई बारिश से निवाड़ी का तो जुलाई तक का कोटा पूरा हो गया है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, निवाड़ी-टीकमगढ़ में भारी बारिश कराने के बाद चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’अब रीवा-शहडोल की तरफ बढ़ गया है, इसके चलते आज शुक्रवार को रीवा और शहडोल संभाग के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रीवा, शहडोल के अलावा सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, डिंडोरी और अनूपपुर में 3 इंच या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर संभाग में भी बारिश होने की संभावना है। वही अगले 48 से 72 घंटों में पूर्वी हिस्से मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, मंडला से मानसून एंटर करेगा और फिर आगे बढ़ेगा।

48 घंटों में मानसून की दस्तक
एमपी मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की एक्टिविटी बढ़ने से भोपाल में भी मौसम बदला रहेगा। दिनभर बादल छाने के साथ शाम को बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में भी गिरावट होगी। अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। प्री-मानसून गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में 26 जून तक अंचल में मानसून दस्तक दे सकता है। इंदौर में भी 26 जून तक मानसून आ सकता है। 23 जून से 26 जून तक जबलपुर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होते ही संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। अगले एक सप्ताह में मानसून पूरी तरह से जबलपुर सहित प्रदेश को कवर कर लेगा। इससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
वर्तमान में एक निम्न दाब क्षेत्र उप्र के ऊपर बना हुआ है। उसके कारण दक्षिणी पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी ला रही है। इसके सर्कुलेशन से बिहार, हरियाणा और पंजाब तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाओं के साथ नमी आ रही है। इनके असर प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो रही है। 24 जून तक पूर्वी मप्र में मानसून के प्रवेश करने के संकेत है।लेकिन इसके पहले इंदौर-भोपाल और ग्वालियर-चंबल संभाग समेत प्रदेश के में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।