भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया

BJP leaders celebrated Martyrdom Day by garlanding the picture of Dr. Shyamaprasad Mukherjee

भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है। 23 जून को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय छिंदवाड़ा मे श्रद्धांजलि सभा रखी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा मुखर्जी अपनी अंतिम साँस तक जम्मू-कश्मीर से दो विधान, दो निशान और दो प्रधान समाप्त करने के लिए लड़ते रहे। धारा 370 को निरस्त कर मोदी सरकार ने उनके सपनों को साकार किया। आज जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और वहाँ सभी को समान अधिकार मिल रहे हैं, तो इसकी नींव में डॉ मुखर्जी जी का विराट योगदान है।  इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, जिला आईटी संयोजक दीपक कोल्हे, पंकज पाटनी, अरुण गद्रे, बिट्टू मंडराह, जीत सिंह, मिलाप चौहान, ओम शर्मा, कुंदन मिगलानी, शेखर शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।