थाना देहात पुलिस द्वारा अपहृत बालक को 72 घण्टे के भीतर किया गया दस्तयाब
Brief description of the incident: On 09.07.25, the applicant Anil Suryavanshi, father late Rekhanlal Suryavanshi, age 42 years, resident of Ward No. 48 Shankaracharyapuram behind Sanju Dhaba, Thana Dehat District Chhindwara, filed a report that his minor son aged 14 years studies in class 9th in Nonia Karbal. On 08/07/2025 at 09.30 pm, his son left the house saying that he will be back in 10 minutes. Then when he did not come for a long time.
घटना का सक्षिप्त विवरण दिनांक 09.07.25 को प्रार्थी अनिल सूर्यवंशी पिता स्व. रेखनलाल सूर्यवंशी उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड न. 48 शंकराचार्यपूरम संजू ढाबा के पीछे थाना देहात जिला छिंदवाड़ा ने रिपोर्ट लेख कराया कि इसका नाबालिक लडका उम्र उम्र 14 वर्ष का है जो नोनिया करबल में कक्षा 09 वी में पढ़ता है। दिनाँक 08/07/2025 के रात्रि 09.30 बजे उसी समय इसका लड़का इससे कहने लगा कि अभी 10 मिनट में आ रहा हूं कहकर घर से चला गया फिर जब वह काफी देर तक नहीं आया तो मैने अपने लड़के के मोबाईल नंबर पर फोन लगाया था पर उसका नंबर बंद आ रहा था। फिर मैने अपने लड़के को उसके दोस्तो एवं अपने नाते रिश्तेदारो के यहां तलाश किया पर उसका कोई पता नहीं चलने की रिपोर्ट पर थाना देहात में अप.क्र.363/2025 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। चूंकि मामला नाबालिक बालक से संबंधित होने से मामले की संवेदन शीलता को ध्यान में रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा श्री अजय पाण्डे के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय राणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात गोविन्द राजपूत द्वारा तत्काल अपहृत बालक तलाश पतासाजी हेतु सादे कपडो में एक टीम गठित कर रवाना किया गया जो टीम द्वारा अलग-अलग जगहों एवं प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीव्ही कॅमरो को खंगाल कर अपनी मुखबिर तंत्र की मदद से 72 घण्टे के अन्दर अपहृत नाबालिक बालक को रेल्वे स्टेशन छिन्दवाड़ा से दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया, पूछताछ पर बालक ने अपने पिता द्वारा खेलने से मना करने पर गुस्से में उज्जैन एवं दोस्तो से मिलने इंदौर चले जाना बताया है।
अपहृत बालक को पुलिस द्वारा उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया विगत बीते हुये कुछ माहों में देहात पुलिस द्वारा लगातार जारी प्रयासो के कारण 30 नाबालिक बालक/बालिकाओ को दस्तयाब कर उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया है।
विशेष भूमिका--निरीक्षक जी. एस. राजपूत थाना प्रभारी देहात, सउनि कमलेश सत्यार्थी, आर. 1007 प्रवीण, आर. 942 लोकेश पटले, थाना देहात की विशेष भूमिका रही।



Comments (0)
Facebook Comments