श्रीलंका को 10 विकटों से हराकर भारत 8वीं बार बना चैंपियन

Asia Cup Final India Vs Sri Lanka: India became champion for the 8th time by defeating Sri Lanka by 10 wickets

श्रीलंका को 10 विकटों से हराकर भारत 8वीं बार बना चैंपियन
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

Asia Cup Final India Vs Sri Lanka : श्रीलंका को 10 विकटों से हराकर भारत 8वीं बार बना चैंपियन

एशिया कप 2023 से पहले भारत ने पिछली बार 2018 में एशिया कप का ही खिताब जीता था। तब भी कप्तान रोहित शर्मा ही रहे थे।

Asia Cup Final India Vs Sri Lanka : भारतीय टीम ने एशिया कप जीतकर इतिहास रच दिया है, उसने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को उसके ही घर में करारी शिकस्त दी। भारत ने आज श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो बिना किसी संदेह के मोहम्मद सिराज रहे, उन्होंने मात्र 21 गेंदों में 6 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी और श्रीलंका की पूरी टीम केवल 50 रन पर आउट हो गई। ये श्रीलंका का एशिया कप में इतिहास का सबसे कम स्कोर रहा है।

भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप
टीम इंडिया ने आठवीं बार यह खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में खिताब जीता था। भारत ने यह टूर्नामेंट सात बार वनडे और एक बार टी20 में जीता है, जबकि श्रीलंकाई टीम ने छह बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका पांच बार वनडे और एक बार टी20 में खिताब जीता है। पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है।

भारत ने 37 गेंदों में जीता मैच
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया। मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई पारी 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। सिराज ने छह विकेट लिए, जबकि हार्दिक को तीन विकेट मिले। बुमराह ने एक विकेट लिया। जवाब में भारत ने महज 37 गेंदों में मैच जीत लिया। टीम इंडिया ने 10 विकेट से फाइनल अपने नाम किया। शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 रन और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन ने अपनी पारी में छह चौके और ईशान ने तीन चौके लगाए।


रोहित शर्मा की कप्तानी में दो बार जीता एशिया कप
इस जीत के साथ भारत ने बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में ट्रॉफी का पांच साल का सूखा भी खत्म कर दिया है। एशिया कप 2023 से पहले भारत ने पिछली बार 2018 में एशिया कप का ही खिताब जीता था। तब भी कप्तान रोहित शर्मा ही रहे थे। आज भी उनकी ही कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप चैंपियन बनी है।

गौरतलब है कि भारत के खिलाफ किसी टीम का वनडे में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले, वनडे में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर बांग्लादेश के नाम था। बांग्लादेश की टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हुई थी। वनडे में ओवरऑल सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। जिम्बाब्वे की टीम 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

शनाका ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल महेश तीक्ष्णा की जगह हेमंथा खेल रहे हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में छह बदलाव किए हैं। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। वहीं, चोटिल अक्षर पटेल की जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है। सुंदर ऑफ स्पिनर हैं। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद शमी को बाहर किया गया है।

यह है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथ, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।