भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर उप चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया
Bharatiya Janata Party's state president and Khajuraho MP Shri Vishnudutt Sharma addressed a workers' conference in Amarwada of Chhindwara district and inaugurated the by-election office.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर उप चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया
- लोकसभा चुनाव में अमरवाड़ा में 15 हजार से जीते थे, विधानसभा में 51 हजार से जीतेगी भाजपा
- प्रधानमंत्री जी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राही अमरवाड़ा में भाजपा को जिताएंगे
- बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत, यही अमरवाड़ा में भी ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे
- भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर सजग प्रहरी बनकर सभी 332 बूथ जिताने में जुट जाएं
- भाजपा अमरवाड़ा में विकास की गंगा बहाएगी, क्षेत्र के चारों जलासयों का निर्माण होगा
- श्री विष्णुदत्त शर्मा
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की ताकत है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत व परिश्रम से भाजपा को प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक विजय दिलाई है। छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। यही हितग्राही अमरवाड़ा उप चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे। लोकसभा चुनाव में अमरवाड़ा विधानसभा में भाजपा को 15 हजार से विजय मिली है, लेकिन आप लोगों का उत्साह और उपस्थिति बता रही है कि अमरवाड़ा उप चुनाव में भाजपा 51 हजार से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अमरवाड़ा उप चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया और आज से शुरू हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। सम्मेलन को छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू और पार्टी प्रत्याशी श्री कमलेश शाह ने भी संबोधित किया।
हर घर में भाजपा की ताकत, घर-घर संपर्क करें कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा अगर किसी का गढ़ है तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र और अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर घर में प्रधानमंत्री जी की गरीब कल्याण की किसी न किसी योजना का हितग्राही रहता है। आप सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं और भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं और उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की है। बूथ कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष से लेकर आप सभी कार्यकर्ता जितना मजबूती से पार्टी की बात और गरीब कल्याण की योजनाएं जनता तक पहुंचाएंगे, पार्टी को उतनी अधिक सफलता मिलेगी। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता चुनाव कार्य में प्राणपण से जुट जाएं।
हर बूथ जीतने का संकल्प लेकर चुनाव कार्य में जुट जाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा में 332 बूथ हैं, लोकसभा चुनाव में करीब 200 बूथों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी का हर कार्यकर्ता सजग प्रहरी बनकर अपने-अपने बूथ को और मजबूत बनाने, पार्टी के साथ नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करें। आज आप सभी यहां से अमरवाड़ा विधानसभा के सभी 332 बूथों पर पार्टी की जीत का संकल्प लेकर चुनाव कार्य में जुट जाएं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, यहां प्रत्याशी तो निमित्त मात्र होता है, असली चुनाव तो बूथ पर बूथ का कार्यकर्ता ही लड़ता है। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी बनकर अपने-अपने बूथों पर चुनाव कार्य में जुट जाएं और पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाएं।
कमलेश शाह को विधायक बनाएं, विकास की गंगा बहा देंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मैं जब 2019 में खजुराहो से पहली बार प्रत्याशी बनकर क्षेत्र में पहुंचा तो लोगों ने कहा कि हम भाजपा को वोट देंगे, आप सांसद बनने के बाद क्षेत्र की पानी की समस्या को हल करा दीजिएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने खजुराहो सहित पूरे बुंदेलखंड के पानी की समस्या को दूर करने 44 हजार 600 करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। संभवतः इसी माह प्रधानमंत्री उस परियोजना का शिलान्यास भी करने वाले हैं। आप सभी भाजपा प्रत्याशी श्री कमलेश शाह को विधायक बनाएं। अमरवाड़ा के हर घर में नल से पीने का पानी और हर गांव में सिंचाई की सुविधा पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। अमरवाड़ा क्षेत्र में विकास के कई कार्य करने हैं। जिन गरीबों को पक्के मकान नहीं बने हैं, उन्हें पीएम आवास के तहत पक्के आवास भी मिलेंगे और अमरवाड़ा क्षेत्र के चारों जलासयों का निर्माण कराया जाएगा। आप भाजपा प्रत्याशी को विधायक बनाएं, भाजपा इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देगी।
उप चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अमरवाड़ा में उप चुनाव कार्यालय का पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। इस दौरान श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अह्वान पर आज से शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, सांसद श्री बंटी विवेक साहू, विधायक व विधानसभा सह प्रभारी श्री हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव, पांढुर्णा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले, जिला प्रभारी श्री संतोष पारिख, पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, पूर्व विधायक व पार्टी प्रत्याशी श्री कमलेश शाह, श्री रमेश दुबे, श्री नत्थनशाह कवरेती, श्री उत्तम ठाकुर, सुश्री मोनिका शाह बट्टी, अजय चौरे, प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय धवले, जिला महामंत्री श्री टीकाराम चन्द्रवंशी, श्री परमजीत विज, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र परमार, श्री लखन वर्मा, महापौर श्री विक्रम अहाके, जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, राजेश डेहरिया, सोनू सरसवार, सुमित गुप्ता, संतोष यादव, पवन बंजारा, अंकुर शुक्ला सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा जी का छिंदवाड़ा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी का विशेष वायुयान से आज छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पर आगमन हुआ। जहां नवनिर्वाचित सांसद श्री विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शेषराव यादव जी कि अगुवानी में भाजपा छिंदवाड़ा परिवार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। छिंदवाड़ा हवाई पट्टी से प्रदेश अध्यक्ष का काफिला अमरवाड़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होने रवाना हुआ। इसी क्रम में इमलीखेड़ा चौक, चन्दनगाँव, ईएलसी चौक, जिलाध्यक्ष अस्पताल के सामने, फव्वारा चौक, बस स्टैंड, यातायात चौराहा, अलका टाकीज, चार फाटक, नरसिंहपुर नाका, खापाभाट्ट समेत अन्य स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से फूल मालाओं, पुष्प वर्षा एवं आतिशबाज़ी से प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रसिद्ध केसरीनंदन हनुमान मंदिर एवं श्री संतोषी माता मंदिर पहुंच दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।



Comments (0)
Facebook Comments