छिंदवाड़ा नगर एक एवं दो मंडलों की त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न

Tridev training workshop of Chhindwara city one and two divisions concluded

छिंदवाड़ा नगर एक एवं दो मंडलों की त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न
रिपोर्ट। एडिटर, दीपक कोल्हे

छिंदवाड़ा नगर एक एवं दो मंडलों की त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न

  • अपने-अपने बूथ को करे मजबूत - विवेक बंटी साहू
  • जिले के सभी मंडलों में हुये त्रिदेव के प्रशिक्षण

छिंदवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा के सभी 33 मंडलों में त्रिदेव प्रशिक्षण संपन्न हुए । इसी क्रम में छिंदवाड़ा नगर एक एवं दो मंडल का त्रिदेव प्रशिक्षण भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, जिला उपाध्यक्ष योगेश सदारंग, पूर्व विधायक अजय चौरे, भाजपा नेता संजय राठी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, छिंदवाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष द्वय रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, जिला मंत्री श्रीमती भारती देशवाडे, संतोष पटेल, रेखा श्रीवास्तव, ग्यासुद्दीन पाशा, दिनेश मालवी, ओम चौरसिया, अमरसिंह मरावी, राजकुमार बघेल की उपस्थिति में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर  त्रिदेव प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ । उपस्थित त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए सहित संयोजक, सहसंयोजक, प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं से बूथ में करने वाले पार्टी के कार्यों को विस्तार से बताया एवं कहा कि अपने-अपने बूथों पर पूरी निष्ठा एवं लगन से पार्टी के कार्य में जुट जाये । सभी कार्यकर्ता आगामी चुनावों में अपने-अपने बूथ को मजबूत करे एवं जीत का लक्ष्य पूर्ण करें साथ ही समाज में किसी भी प्रकार की आपदा आने पर सेवा और सहयोग की भावना से तत्काल टोली बनाकर सक्रिय होकर कार्य करें ।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव ने कहा कि अपने बूथ को सर्वस्पषी और सर्वव्यापी बनाते हुए बूथ पर सभी जाति, बिरादरी, मत-पंथ के अनुसार रचना कर सहज संपर्क बनाये । उन्हें अलग-अलग कार्यक्रमों या अभियानों में जोड़ने का कार्य करें ।

पूर्व विधायक अजय चौरे एवं भाजपा नेता संजय राठी ने कहा कि अब हमारा दायित्व बहुत बढ़ गया है नये युग के नए सृजन के हम नायक है । अब हम केवल प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले नही वरन् स्थितियों को प्रतिसाद देने वाले है । हमें अब आगे बढ़कर कार्य करना है और देश को नई उंचाईयों तक ले जाना है ।
छिंदवाड़ा नगर मंडल दो अध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा मंच का संचालन किया गया एवं आभार प्रदर्शन छिंदवाड़ा नगर मंडल एक अध्यक्ष रोहित पोफली द्वारा किया गया ।  

इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेशकांत मालवीय, जिला आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे, पंकज पाटनी, अरूण गद्रे, कुंदन मिगलानी, संजय अग्रवाल, जीत सिंह ठाकुर, मिलाप चौहान, जया विश्वकर्मा, नीरज भारद्वाज, भारती साहू, कृपाशंकर सूर्यवंशी, माइकल पहाड़े, कमलेश कवरेती, अतहर पाशा, अधीर वर्मा, दीपिका सल्लामे, रानी सूर्यवंशी, अनुज मल्होत्रा, बिट्टू मंडराह, अंकित तिवारी, अनिल पटेल, संदीप बघेल, अनिल विश्वकर्मा, सोनू साहू, पोहप सिंह पटेल, सुंदर बघेल, भारत नागवंशी, अशोक बिंझाड़े, राजू साहू, मनोज साहू, राकेश अग्रवाल, सन्तोष विश्वकर्मा, शंकर बरमैय्या, सन्तोष डेहरिया, गोपाल मालवी, राहुल पाल, लोकेश डेहरिया, अनीश पटेल, देवेन्द्र गावंडे, अंकित सोनी, विकास राय, रूपेश कैथवास, वामन साबले, प्रतीक दामोदर, योगेश बेले, बबलू पराते, मंगेश कपाले, शरद बेंडे, रोशन सिंगनापुरे, राजेश मोखलगाय, पूनम कटरे, अधीर वर्मा, परेश सिन्हा, सत्येन्द्र सेमेकर, मनोहर गेडाम, दशरथ साहू, योगिता गेडाम, मनीषा डबाले, हेमा क्षेत्री, राजकुमार गोनेकर, मनेष सोनी, रानी सूर्यवंशी, वंदना विश्वकर्मा, प्रज्ञा ठाकुर, सत्येन्द्र ठाकुर, तारा त्यागी, वर्षा विश्वकर्मा, जयंती राय, शीला कुमरे, लोकेश डेहरिया, बंटी राय, जितेन्द्र मालवी, देवी सिंह चौरे, उदय पटेल, राजकुमारी साहू, चुन्नीलाल मंडराह सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए , संयोजक, सहसंयोजक, प्रभारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।