भाजपा आईटी और सोशल मिडिया विभाग की कार्यशाला शंखनाद अभियान का हुआ आयोजन, टेक्निकल इनफार्मेशन की दी जानकारी
BJP IT and Social Media Department's workshop "Shankhnad Abhiyan" was organized, information about technical information given
भाजपा आईटी और सोशल मिडिया विभाग की कार्यशाला "शंखनाद अभियान" का हुआ आयोजन, टेक्निकल इनफार्मेशन की दी जानकारी
छिंदवाड़ा। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को शंखनाद अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें जिले के सभी 33 मंडलो के आईटी व् सोशल मीडिया के सयोंजक, सह सयोंजक एवं विधानसभा प्रभारी उपस्तिथ रहे। वही कार्यक्रम में सोशल मीडिया विभाग से प्रदेश सयोंजक अभिषेक शर्मा ने कहा की छिंदवाड़ा लोकसभा की महत्वपूर्ण सीट है जिस पर प्रदेश ही नहीं बल्कि केंद्र संगठन की भी नजर है यहाँ से विवेक बंटी साहू को हर हाल में विजय बनाना है इसे ध्यान में रखने हुए अपने ऑन ग्राउंड सोशल मीडिया नेटवर्क का विस्तार करे। शंखनाद अभियान को सफल बनाने की गुजारिश उन्होंने कार्यकर्ताओ से की। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा की लोकसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। लक्ष्य 400 पार के लिए सोशल मिडिया निभाएगा अहम् भूमिका।
जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने शंखनाद अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया विभाग की संगठनात्मक सरचना को मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मोदी सरकार की योजनाओ के बारे में जानकारी दी और उनके लाभ को सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
सोशल मीडिया शंखनाद अभियान कार्यक्रम में विशेष रूप प्रदेश सह संयोजक सुयश त्यागी, पवन दुबे, जिला प्रभारी मनोज नेमा, आईटी विभाग जिला संयोजक दीपक कोल्हे, सोशल मीडिया जिला संयोजक अर्पण मैद, पीयूष बत्रा, विपिन बिंदवारी, आशय जैन, अथर्व द्विवेदी, निखिल गडकरी, विनम्र राजपूत, हरिनारायण वर्मा, पारितोश मिश्रा सहित सभी मंडल के पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।



Comments (0)
Facebook Comments