पदोन्नति में आरक्षण पर ऐतिहासिक जीत
President of Madhya Pradesh Officers and Employees United Front District Chhindwara and General Secretary of Madhya Pradesh SC ST District Branch AJAKS Chhindwara, Satish Gondane has said that this moment is very proud and historic for all the officers and employees of General Category, Backward Classes and Scheduled Castes and Tribes of Madhya Pradesh. Justice has finally won in the much-awaited battle for a constitutional right like reservation in promotion. This victory is the result of the organized efforts of all the struggling employees, organizations and especially AJJAKS of the United Front.
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला छिंदवाड़ा के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश एससी एसटी जिला शाखा अजाक्स छिंदवाड़ा के महासचिव सतीश गोंडाने द्वारा बताया गया है कि मध्यप्रदेश के समस्त सामान्य वर्ग पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए यह क्षण अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक है। पदोन्नति में आरक्षण जैसे संवैधानिक अधिकार की बहुप्रतीक्षित लड़ाई में अंततः न्याय की विजय हुई है। यह जीत संयुक्त मोर्चा के समस्त संघर्षशील कर्मचारियों, संगठनों और विशेष रूप से AJJAKS के संगठित प्रयासों का परिणाम है।
AJJAKS (अखिल भारतीय अनु.जा./जन.जा. अधिकारी कर्मचारी संघ) द्वारा वर्षों से यह संघर्ष न केवल विधिक और प्रशासनिक स्तर पर लड़ा गया, बल्कि प्रदेश के कोने-कोने में जागरूकता, ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन और संवाद के माध्यम से शासन-प्रशासन को लगातार अवगत कराया गया।
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हम
मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हृदय से आभार प्रकट करते हैं,
जिनके संवेदनशील नेतृत्व ने न्यायोचित निर्णय की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाई।
AJJAKS के
प्रांतीय अध्यक्ष माननीय जे.एन. कंसोटिया जी,
प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) श्री एस.एल. सूर्यवंशी जी, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष एमपी द्विवेदी जी
एवं समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों, तहसील, जिला एवं संभाग स्तर के कर्मठ सदस्यों ने इस निर्णय तक पहुँचने में अभूतपूर्व योगदान दिया है।
छिंदवाड़ा जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकीय संवर्ग, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी, संविदा, स्वास्थ्य कर्मी, कोटवार, आंगनबाड़ी व अंशकालीन कर्मचारियों का संघर्ष, सहभागिता एवं आर्थिक सहयोग इस जीत की रीढ़ है
सतीश गोंडाने ने कहा
हमें यह भी स्मरण रखना है कि अभी कई मुद्दे –
जैसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पदनाम, वेतनमान, कोटवारों का नियमितिकरण, संविदा कर्मियों की सेवा शर्तें, वरिष्ठ शिक्षकों की वरिष्ठता, अंशकालीन/आंगनबाड़ी कर्मचारियों के हित – लंबित हैं और इन पर भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
हम सभी एकजुट होकर, संविधान, सामाजिक न्याय और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए आगे भी सजग रहेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के समस्त जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जिला शाखा एससी एसटी अजाक्स छिंदवाड़ा के समस्त पदाधिकारी की ओर से सभी अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी जाकर शीघ्र पदोन्नति की कार्रवाई होने की आशा व्यक्त की गई है।



Comments (0)
Facebook Comments