मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा में हो रहे सड़क निर्माण से आम जनता में ख़ुशी

General public happy with road construction being done in Chhindwara under Chief Minister's Rejuvenation Campaign

मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा में हो रहे सड़क निर्माण से आम जनता में ख़ुशी
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू ने छिंदवाड़ा नगर निगम वार्ड 9 के चौखड़ा से अजनिया तक सड़क निर्माण का स्थानीय नागरिकों के साथ किया भूमिपूजन

  • मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान के अंतर्गत लगातार हो रहा सड़क निर्माण
  • चौखड़ा वासियों ने जताया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार

छिंदवाड़ा।  भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा सड़क पुर्ननिर्माण हेतु 10 करोड़ की राशि छिंदवाड़ा नगर निगम को प्रदान की गई है इसके तहत् आज नगर निगम वार्ड क्रमांक 9 के चौखड़ा से वार्ड क्र. 16 के अजनिया तक बनने वाली सड़क का भूमिपूजन भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू द्वारा किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक एवं महिलाए उपस्थित हुई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि चौखड़ा ग्राम को नगर निगम में भाजपा सरकार द्वारा 2015 में शामिल किया गया जिससे इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास हुआ एवं सड़क, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाईट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में भाजपा सरकार द्वारा बजट आवंटित कर विकास किया गया । श्री साहू ने बताया कि चौखड़ा क्षेत्र के 200 से अधिक महिलाओं को लाडली बहन योजना के अंतर्गत लाभ मिल रहा है एवं प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत तकरीबन 100 परिवारों को पक्के मकान बनाने हेतु ढाई लाख की राशि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा दी गई है साथ ही बिना भेदभाव के भाजपा सरकार द्वारा चौखड़ा क्षेत्र के विकास में लगातार राशि प्रदान की गई है । भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा स्थानीय नागरिकों से आगामी चुनावों में चौखड़ा से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों जिताने की अपील की गई जिससे क्षेत्र में विकास कार्यो को अनवरत् गति मिलती रहे । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता दारा जुनेजा, संतोष पटेल, शक्ति केन्द्र प्रभारी शिव भलावी, निलेश उसरेठे, गोलू काकोड़िया, संदीप चौधरी, संदीप बघेल, कपिल ठाकरे, संतकुमार उसरेठे, जित्तू नागले गजेन्द्र पटेल, वीरू धुर्वे, मुकेश आरगुडे, विशाल ककोडिया, गोपी यादव, गोलू यादव, हंसा परतेती, सरजू परतेती, नेतराम धुर्वे एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं एवं नागरिकगण उपस्थित हुए । क्षेत्र के सभी नागरिकों द्वारा सड़क निर्माण हेतु राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।