दरगाहों खानकाहों के उद्धार का भाजपा ने लिया संकल्प - सूफी संवाद महाअभियान में शामिल हुए भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP pledges to save Dargahs and Khankahs - National President of BJP Minority Front joins Sufi Samvad Maha Abhiyan

दरगाहों खानकाहों के उद्धार का भाजपा ने लिया संकल्प - सूफी संवाद महाअभियान में शामिल हुए भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

दरगाहों खानकाहों के उद्धार का भाजपा ने लिया संकल्प - सूफी संवाद महाअभियान में शामिल हुए भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष

छिंदवाड़ा। भाजपा ने देश भर की दरगाहों और खानकाहों के उद्धार का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा है की इन दरगाहों का बेहतरीन तरीके से उन्नयन हो और यह सर्व सुविधा युक्त हों। यह बात भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कही। वे यहां सूफी संवाद महाअभियान के तहत स्थानीय पूजा होटल में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की सूफिज्म एक ऐसी विचार धारा है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।

दरगाहों और खानकाहों में सभी वर्ग के लोग आते हैं और यहां से फ़ैज़ पाते हैं। कार्यक्रम में मप्र मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसके मुद्दीन ने कहा की देश में अंग्रेजों ने सांप्रदायिकता का बीज बोया और उस बीज को खाद पानी देकर कांग्रेस ने पाला पोसा, मुसलमानों को उनके हक और अधिकार से हमेशा वंचित रखा गया। वही भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास का सिर्फ नारा ही नही दिया, बल्कि इसे चरितार्थ भी करके दिखाया। सिवनी से आए वरिष्ठ भाजपा नेता दीवान शाद अली ने कहा की केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार बगैर कोई स्वार्थ के समाज के प्रत्येक वर्ग को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। सूफी संवाद अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ असलम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की देश भर में दरगाहों, खानकाहों के बेहतर रखरखाव के नजरिए से पूरे देश में सूफी संवाद महाअभियान के जरिए कार्य किया जा रहा है। खासतौर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी खुद इसमें रुचि ले रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, सूफी संवाद महाअभियान प्रदेश संयोजक काज़ी सैय्यद दिलशाद अली, मौलाना राशिद सहित अन्य पदाधिकारियो ने भी अपना संबोधन दिया। संचालन रफत उल्लाह हनफी एवम् आभार प्रदर्शन सूफी संवाद महाअभियान की सहसंयोजक मुस्कान शेख ने किया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला महामंत्री फारुन अख्तर, जलील बाबा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ग्यास उद्दीन पाशा, साजिद अली मीर, रिज़वान खान, मोईन उद्दीन,  पूर्व ज़िला अध्यक्ष ज़फ़र ख़ान, रफीक अहमद, नगर अध्यक्ष कमरुद्दीन, करीम शाह, ज़ाहिद खान, शाहबाज ख़ान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।