शुभंकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चौथी चुनावी विजय का निकला विजय जुलूस, जनसभा कर माना आभार

BJP flag hoisted again in Janpad Panchayat Amarwara, Ganesh Kangali elected president with 12 votes out of 18

शुभंकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चौथी चुनावी विजय का निकला विजय जुलूस, जनसभा कर माना आभार
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

जनपद पंचायत अमरवाड़ा में फिर लहराया भाजपा का परचम, 18 में से 12 वोट लेकर गणेश कंगाली अध्यक्ष निर्वाचित

  • शुभंकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चौथी चुनावी विजय का निकला विजय जुलूस, जनसभा कर माना आभार
  • कांग्रेस का सूपड़ा साफ, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए भी तरसी कांग्रेस

छिंदवाड़ा। जनपद पंचायत अमरवाड़ा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी गणेश कंगाली ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी साहबलाल धुर्वे को 6 वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजयश्री प्राप्त की। इस जीत के साथ भाजपा ने शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव के नेतृत्व में लगातार चौथी बार जीत का परचम लहराया है। 

पूर्व जनपद अध्यक्ष निलेश कंगाली के निधन उपरांत अमरवाड़ा जनपद अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। जिसके बाद जनपद अध्यक्ष पद पर पूर्व जनपद अध्यक्ष स्व. निलेश कंगाली के पिता श्री गणेश कंगाली ने दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज की है। जनपद अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी भी खड़ा नहीं कर पाई और चुनाव में भाग ही नहीं ले पाने के साथ ही अमरवाड़ा जनपद में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया। जनपद अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के सभी सदस्यों ने क्रास वोटिंग करते हुए भाजपा के प्रत्याशी श्री गणेश कंगाली को वोट दिया। भाजपा के श्री गणेश कंगाली 18 में से 12 वोट लेकर 6  अमरवाड़ा जनपद अध्यक्ष बने गए इस प्रकार दो तिहाई बहुमत से भाजपा का अमरवाड़ा जनपद में क़ब्ज़ा हो गया ।

विजय जुलूस निकल जनसभा में माना आभार
जनपद पंचायत अमरवाड़ा अध्यक्ष पद पर श्री गणेश कंगाली के निर्वाचन उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव के नेतृत्व में विजय जुलूस एवं आभार जनसभा आयोजित की गई। आभार जनसभा को सम्बोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का आभार माना। जिला महामंत्री श्री टीकाराम चंद्रवंशी ने कहाँ कि भाजपा छिंदवाड़ा के शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव जी के नेतृत्व में एवं सांसद श्री बंटी विवेक साहू जी और विधायक राजा कमलेश शाह जी के मार्गदर्शन में यह भारतीय जनता पार्टी की लगातार चौथी चुनावी जीत है। जिसमें श्री गणेश कंगाली ने अध्यक्ष पद पर विजयश्री प्राप्त की है। नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्री गणेश कंगाली ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव जी के नेतृत्व में और सांसद श्री बंटी विवेक साहू जी एवं विधायक राजा कमलेश शाह जी के मार्गदर्शन में भाजपा लगातार जिले में जीत का परचम लहरा रही है। श्री कंगाली ने भाजपा की विकासवादी नीतियों और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को वोट देने वाले सभी भाजपा और कांग्रेस के जनपद सदस्य आभार माना।
 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक राजा कमलेश शाह, भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, भाजपा नेता नितिन तिवारी, दीपक नेमा, शैलेंद्र पटेल, विनोद चंद्रवंशी, कुबेर पटेल, छोटू वर्मा, विनोद साहू, अर्पित श्रीवास्तव, संतोष पटेल, धनपाल शाह, ख़ुशनयन सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।