वृक्षो को रक्षा सूत्र बांध संकल्पित हुए युवा, एसडीएम और सीएसपी ने पौधों को बांधा रक्षा सूत्र

The youth were determined to tie the protection thread to the trees, SDM and CSP tied the defense thread to the plants

वृक्षो को रक्षा सूत्र बांध संकल्पित हुए युवा, एसडीएम और सीएसपी ने पौधों को बांधा रक्षा सूत्र
रिपोर्ट। एडिटर दीपक कोल्हे

वृक्षो को रक्षा सूत्र बांध संकल्पित हुए युवा, एसडीएम और सीएसपी ने पौधों को बांधा रक्षा सूत्र


छिंदवाडा। वृक्षारोपण अभियान के तहत आज वृक्ष समिति द्वारा महाराणा प्रताप चौक से लेकर कलेक्ट्रेट मार्ग और सब्जी मंडी मार्ग पर वृक्षो को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया गया।आज छिंदवाड़ा एसडीएम अतुल सिंह और सीएसपी श्री मोतीलाल रक्षा सूत्र कार्यक्रम में शामिल हुए।उनके साथ तहसीलदार अजय भूषण शुक्ला, कोतवाली प्रभारी मनीषराज भदौरिया भी  शामिल हुए।जिन्होंने वृक्षो को रक्षा सूत्र बांध वृक्ष समिति की भूरी भूरी प्रशंसा की। एसडीएम अतुल सिंह ने कहा कि वृक्ष समिति द्वारा निरन्तर चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान से नगर में नई जागृति आई है।निश्चित रूप से नगर में वृक्षो की महत्ती आवश्यकता है। मैं युवाओ को इस ईश्वरीय कार्य के लिए साधुवाद देता हूँ।सीएसपी श्री मोतीलाल जी ने छिंदवाडा शहर में छोटे छोटे जंगल होने की बात पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे व्यवस्थित रूप से यातायात को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण करना आज के समय की मांग है।

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी और वृक्ष समिति के संदीप सिंह चौहान ने बताया अभियान को इसी तरह हमारी टीम निरंतर चलाएगी।उन्होंने जिला प्रशासन, एसडीएम अतुल सिंह ,सीएसपी श्री मोतीलाल, तहसीलदार अजय भूषण शुक्ला ,कोतवाली प्रभारी मनीषराज भदौरिया जी, वृक्ष समिति के सभी सदस्यों,नागरिकगण और विशेष रूप से पत्रकार साथियों को इस ईश्वरीय कार्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित किया