जनपद अध्यक्ष, पूर्व विधायक गंभीर सिंह सहित कांग्रेस के 40 नेता भाजपा में शामिल

40 Congress leaders including District President, former MLA Gambhir Singh join BJP

जनपद अध्यक्ष, पूर्व विधायक गंभीर सिंह सहित कांग्रेस के 40 नेता भाजपा में शामिल
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

जनपद अध्यक्ष, पूर्व विधायक गंभीर सिंह सहित कांग्रेस के 40 नेता भाजपा में शामिल

  • हर्रई जनपद अध्यक्ष श्रीमती कंचना उईके ने भी ली भाजपा की सदस्यता
  • भाजपा ज़िला अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे भोपाल, प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता

छिंदवाड़ा।  कांग्रेस की डूबती नैया को जिले में और एक बड़ा झटका लगा है। चौरई के पूर्व कांग्रेस विधायक गंभीर सिंह सहित कांग्रेस के 40 से अधिक नेताओं ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए ।

भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बुधवार को यह सभी नेता भाजपा ज़िला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे थे। सभी लोग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा और न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष भाजपा परिवार में शामिल हुए ।भाजपा में शामिल होने कांग्रेस के अन्य नेताओं में किसान कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीचंद चौरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, हर्रई जनपद अध्यक्ष श्रीमती कंचना उइके, चौरई नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका अर्जुन रघुवंशी, हर्रई जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रीति उइके,तामिया के पूर्व सेवा दल ब्लाक अध्यक्ष महेश साहू, भारती समाज ब्लाक अध्यक्ष छोटेलाल भारती, बिजोरी सरपंच संतोष परतेती, लहगडुआ सरपंच राधेश्याम परतेती, साजकुही सरपंच सुमरलाल परतेती, पाण्डुपिपरिया सरपंच सुश्री जूली भारती, जामुनढोगा सरपंच लक्ष्मी प्रसाद ककोडिया, वागई सरपंच, धानाकोडिया सरपंच रामवती भारती, पूर्व सरपंच खापाखुर्द ईश्वर परतेती, घूसावानी सरपंच बलदेव धुर्वे, जनपद सदस्य तामिया जगदीश उईके, राजा डेहरिया, चौरई विधानसभा से रघुवंशी समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष हर्रई  राम उईके, गोंडवाना के  धूपलाल ऊईके, पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष परवेज ठाकुर सहित अन्य ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।  
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, पूर्व विधायक नत्थन शाह, लखन वर्मा, सुश्री मोनिका बट्टी, किसान मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष संजय पटेल, अंत्योदय प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक अरविंद राजपूत, भाजयुमो जिला प्रभारी सौरभ ठाकुर संतोष पटेल सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।