जय हो फाउंडेशन द्वारा साइबर क्राइम अवेयरनेस वर्कशॉप का सफल आयोजन
Chhindwara, 2 September 2025 – Jai Ho Foundation organized an important Cyber Crime Prevention and Awareness Workshop today in collaboration with Madhya Pradesh Police, NIIT Foundation Delhi, Axis Bank Chhindwara. Participants actively participated in this two-hour workshop.
जय हो फाउंडेशन द्वारा साइबर क्राइम अवेयरनेस वर्कशॉप का सफल आयोजन
छिंदवाड़ा, 2 सितम्बर 2025– जय हो फाउंडेशन ने मध्यप्रदेश पुलिस , एन आई आई टी फाउंडेशन दिल्ली, एक्सिस बैंक छिंदवाड़ा के सहयोग से आज एक महत्वपूर्ण साइबर क्राइम प्रिवेंशन एवं अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया। इस दो घंटे की वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं, उनसे बचाव और सुरक्षित डिजिटल जीवन शैली के बारे में जागरूक करना था।
यह वर्कशॉप एक सामूहिक प्रयास रहा जिसमें –
NIIT Foundation से मास्टर ट्रेनर मोहित कनोजिया ,Axis Bank छिंदवाड़ा के मैनेजर क्षितिज शुक्ला,छिंदवाड़ा पुलिस साइबर सेल से मोहित चंद्रवंशी ने प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
जय हो फाउंडेशन की टीम से रामकुमार चंदेरे, एडवोकेट कीर्ति तिवारी, लायर शुभम शर्मा अनिमेष सिंग और इंद्रपाल रघुवंशी उपस्थित रहे।
जय हो फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष तरुण तिवारी ने कहा –
"आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस प्रकार की वर्कशॉप्स के माध्यम से हम आम नागरिकों को जागरूक कर एक सुरक्षित साइबर समाज का निर्माण करना चाहते हैं।"
वर्कशॉप के अंत में जय हो फाउंडेशन की ओर से होस्ट संस्थान को साइबर सिक्योरिटी टूलकिट भेंट की गई।
कार्यक्रम के समापन पर स्टारटेक के हेड अनुराग ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जय हो फाउंडेशन आने वाले समय में भी ऐसी कई वर्कशॉप्स, ट्रेनिंग्स और अवेयरनेस ड्राइव्स आयोजित करेगा



Comments (0)
Facebook Comments