मानसून सक्रिय, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 6 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, जानें शहरों का हाल
Monsoon active, heavy rain alert in 27 districts, lightning warning in 6 divisions, know the condition of cities
मानसून सक्रिय, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 6 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, जानें शहरों का हाल
भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है, पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। एमपी मौसम विभाग ने आज मंगलवार 13 सितंबर 2022 को 27 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही 8 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा 6 संभागों और 7 जिलों में बिजली गिरने और चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 14 सितंबर तक मध्यम और कही-कही तेज वर्षा वज्रपात के साथ होगी।इधर, तवा डैम में जलस्तर में बढ़ोतरी होने से मंगलवार सुबह 7 गेट खोल दिए गए।
एमपी मौसम विभाग ने आज मंगलवार 13 सितंबर को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, विदिशा, छिंदवाड़ा, सागर,टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, और निवाड़ी में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और धार, गुना, खंडवा, शिवपुरी,खरगोन, सीहोर, अशोकनगर,अलीराजपुर, पन्ना, झाबुआ, नीमच,मंडला, शाजापुर, बालाघाट, सिवनी,मंदसौर और नरसिंहपुर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही भोपाल, नर्मदापुर, रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग के साथ धार, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, आगर, शाजापुर और मंदसौर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।
एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ जैसलमेर, गुना, अंबिकापुर, जमशेदपुर, बालासोर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। मध्य प्रदेश के मध्य में एक कम दबाव का क्षेत्र और कोंकण पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश के मध्य में बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस तीन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी आ रही है और प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। 3 दिन तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।




Comments (0)
Facebook Comments