UP Election Result: बीजेपी को सांप और खुद को नेवला बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य हारे चुनाव 

UP Election Results 2022: Swami Prasad Maurya has lost from Fazilnagar assembly seat. Shortly before the elections, Swami Prasad left the BJP and joined the Samajwadi Party.

UP Election Result: बीजेपी को सांप और खुद को नेवला बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य हारे चुनाव 
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

UP Election Result: बीजेपी को सांप और खुद को नेवला बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य हारे चुनाव 

UP Election Results 2022: फाजिलनगर विधानसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं. चुनाव से कुछ समय पहले ही स्वामी प्रसाद बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. 

UP Election Results 2022: उत्तर प्रदेश का जनादेश आना शुरू हो गया. अब तक यूपी की 403 विधानसभा सीटों के जो रुझान सामने आए हैं, उसमें बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. बीजेपी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. ऐसे में हाल ही में बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी हार का मुंह देखना पड़ा है. 

जानकारी के मुताबिक, चुनाव के पहले बीजेपी छोड़कर सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं. यहां बीजेपी के सुरेन्‍द्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है. ऐसे में स्वामी प्रसाद ने ट्वीट करते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा है कि चुनाव हारा हूं, हिम्मत नहीं. संघर्ष का अभियान जारी रहेगा.