शिवराज का एक ही पंक्ति का स्पष्ट निर्देश - अवैध शराब का धंधा पूरी तरह से नष्ट करना है
Now if the incident of illicit liquor has happened anywhere, then Collector-SP, Excise Officer and the responsible responsible will be dismissed - CM Shivraj.
शिवराज का एक ही पंक्ति का स्पष्ट निर्देश - अवैध शराब का धंधा पूरी तरह से नष्ट करना है
- अब कहीं भी अवैध शराब की घटना घटी तो कलेक्टर-एसपी, आबकारी अधिकारी और संबंधित जिम्मेदार को बर्खास्त कर दिया जाएगा- सीएम शिवराज।
- अब क्या वाकई शहर के अवैध मोहल्ला (कुचिया) शराब दुकान बंद होगी ? बड़ा सवाल
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मंगलवार को वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर-एसपी से अवैध शराब के मामले में बातचीत करते हुए स्पष्ट कर दिया की अवैध शराब की वारदात हुई तो कमिश्नर-आईजी की भी बराबरी से जिम्मेदारी तय की जाएगी।
'आज एक ही पंक्ति का निर्देश है मेरा-अवैध शराब का धंधा पूरी तरह से नष्ट करना है।अब कहीं भी अवैध शराब की घटना घटी तो कलेक्टर-एसपी, आबकारी अधिकारी और संबंधित जिम्मेदार को बर्खास्त कर दिया जाएगा। इसलिए जड़ों पर प्रहार करो। कैसे करना है,ये आप जानते हो।निर्देशों की सूची मेरे पास है,पर मैं कोई निर्देश नहीं दुंगा। पकड़ना है और समाप्त करना है माफियाओं को ! ये गंदगी की पूरी तरह सफाई करना है।"
वीडियो काफ्रेंसिंग प्रारंभ होते ही मुख्यमंत्री ने उन अधिकारियों की तारीफ की जिन्होंने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सीएम ने कहा,जो अधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं,उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। कुल चार मिनिट चली वीसी में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से किसी भी तरह का संवाद नहीं किया। एक लाइन में अपना निर्देश देकर वीसी खत्म कर दी। सीएम ने कहा, अवैध शराब वाले माफिया को कब कैसे पकड़ना है,ये मुझसे बेहतर आप जानते हो इसलिए इन्हें खत्म का दो।



Comments (0)
Facebook Comments