भाजपा के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा कार्यालय में हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर आयोजित बैठक को किया संबोधित
BJP District President Sheshrao Yadav addressed the meeting organized in BJP office regarding Har-Ghar Tiranga Abhiyan
भाजपा के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा कार्यालय में हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर आयोजित बैठक को किया संबोधित
- हर घर तिरंगा लगवाए भाजपा कार्यकर्ता - शेषराव यादव
- वरिष्ठ नेता स्व. प्रभात झा को दी श्रद्धांजलि
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कामकाजी बैठक एवं श्रद्धांजलि सभा शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारी व्यापक स्तर पर कार्य करे। हर मण्डल स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जाए।सभी मोर्चों को भी अपनी सहभागिता इस आभियान में देनी है।पार्टी का आईटी और सोशल मीडिया विभाग व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें, ताकि इसे जन-जन का अभियान बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले विभिन्न अभियानों जैसे तिरंगा यात्रा, हर-घर तिरंगा, विभाजन विभीषिका के संबंध में सोशल मीडिया विभाग कार्य योजना बनाकर कार्य करे। बैठक में अभियानों की कार्य योजना पर चर्चा की गई, साथ ही समाज के सभी वर्गों को सहभागिता के लिए प्रेरित करने का कार्य करने पर चर्चा हुई।
तिरंगे के साथ वीडियो, सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में करें पोस्ट
भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों के साथ आसपास रहने वाले लोगों को अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। भाजपा के सभी कार्यकर्ता अभियान के तहत तिरंगे के साथ वीडियो बनाएं व सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।श्री यादव ने कहा, आज की परिस्थिति में दुनिया के कई देशों में अराजकता का माहौल है। हमें हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से समाज में राष्ट्रीयता के भाव को जागृत रखना है।
वरिष्ठ नेता स्व. प्रभात झा को दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 9 अगस्त को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्व. प्रभात झा जी के देवलोकगमन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओ ने स्व. प्रभात झा जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला प्रभारी संतोष पारीख और पूर्व विधायक नत्थन शाह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
इस बैठक में जिला अध्यक्ष शेषराव यादव,जिला प्रभारी संतोष पारिख, महापौर विक्रम अहाके,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, नत्थन शाह, लखन वर्मा, चौधरी गंभीर सिंह,उत्तम ठाकुर, टीकाराम चंद्रवंशी, परमजीत सिंग विज, कांता ठाकुर, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक संदीप सिंह चौहान एवं सह प्रभारी दिनेश यादव,जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, मंडल के हर घर तिरंगा अभियान के प्रभारी एवं सह प्रभारी,मोर्चा अध्यक्ष आदी उपस्थित रहे।



Comments (0)
Facebook Comments