भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने मेधावी छात्र-छात्रओं को प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत

BJP District President Vivek Bunty Sahu rewarded meritorious students by giving them certificates

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने मेधावी छात्र-छात्रओं को प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत
रिपोर्ट। एडिटर, दीपक कोल्हे

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने मेधावी छात्र-छात्रओं को प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत

छिंदवाड़ा।  छिंदवाड़ा जिले की मेरिट लिस्ट में आये कक्षा 10 वी एवं 12 वी के मेधावी छात्र-छात्राओं को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने पुष्पगुच्छ एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया । इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होने कहा कि इन सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत से अपने विद्यालय एवं माता पिता का नाम रोषन किया है इसके लिए ये बधाई के पात्र है । उन्होंने आगे कहा कि जीवन में सफलता के लिए कोई सार्टकट नहीं होता है केवल मेहनत करके ही सफलता हासिल की जा सकती है । प्रदेश की शिवराज सरकार एवं केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही है इन योजनाओं के अंतर्गत छात्र-छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई आसानी से पूरी कर सकते है इसके लिए उन्हें सरकार द्वारा स्कॉलर शिप प्रदान की जाती है आप लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकते है । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष योगेश साहू, जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा, छिंदवाड़ा नगर मंडल एक अध्यक्ष रोहित पोफली,  युवा मार्चा नगर मंडल अध्यक्ष बिट्टू मंडराह उपस्थित रहे ।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने इन छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत - दीपशिखा पवार पिता हरीप्रसाद, लोवी वर्मा पिता रामनारायण वर्मा, पज्ज्वलदीप चौहान पिता मोहन चौहान, सानिया अहमद पिता मोहम्मद असलम, अंषुल राउत पिता रतनकर राउत, शफाक अली पिता फिरोज अली, दिशा गूजर पिता विजय गूजर, अतुल वर्मा पिता देवेन्द्र वर्मा, श्रृष्टी खवसे पिता प्रकाश खवसे, खुशी पवार पिता हेमंत पवार, कुशुमलता पवार पिता अशोक पवार, संगीता अहरवार पिता रामभरोष, रूपाली वर्मा पिता छोटू वर्मा, प्रथम सोनी पिता अमित सोनी, प्रांजल डोंगरे पिता संजय डोंगरे, दीपाली वर्मा पिता सुनिल वर्मा, नीरफ गढेवाल पिता राजेश गढेवाल ।