टेटुआ में हाथ डाल कर जनता के पैसे निकालूँगा - भ्रष्टाचारियो को सीएम शिवराज की कड़ी चेतावनी
CM Shivraj's stern warning to the corrupt
टेटुआ में हाथ डाल कर जनता के पैसे निकालूँगा - भ्रष्टाचारियो को सीएम शिवराज की कड़ी चेतावनी
भोपाल। साधना मध्यप्रदेश। CM Shivraj Singh ने एक चुनावी सभा में कहा कि भ्रष्टाचारियों के टेटुआ में हाथ डाल कर जनता के पैसे निकालूँगा, दरअसल, रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान निवाड़ी की पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने भ्रष्टाचारियों और गड़बड़ी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वालों को छोडूंगा नहीं। एक-एक पाई वसूल लूंगा। जनता के हित के साथ खिलवाड़ किया, तो नौकरी के लायक नहीं छोडूंगा। भ्रष्टाचारियों को छोड़ूँगा नहीं, टेटुआ में हाथ डाल कर जनता के पैसे निकालूँगा। चुनावी सभा के दौरान मामा का नया अंदाज का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दे कि मप्र में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है, आए दिन सरकारी अफसर-कर्मचारी लोकायुक्त के शिकंजे में फंस रहे है और करोड़ों की सम्पत्ति का खुलासा हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मप्र में 7 साल में 1658 अफसर घूस लेते हुए पकड़ाए है।अकेली राजधानी भोपाल में 20 महीनों में 30 अफसरों पर कार्रवाई हुई है।किसी ने 50 रु. के काम के लिए 500 रु. घूस मांगी ताे किसी ने 30 लाख रु. के भुगतान के लिए 10 फीसदी कमीशन के हिसाब से 3 लाख रु. लिए।
एमपी में पृथ्वीपुर की चुनावी सभा में @ChouhanShivraj की चेतावनी भ्रष्टाचारियों को छोड़ूँगा नहीं, टेटुआ में हाथ डाल कर जनता के पैसे निकालूँगा. मामा नये अंदाज़ में @ABPNews @awasthis @SanjayBragta @pankajjha_ pic.twitter.com/1zXyOw1mXb
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) October 17, 2021



Comments (0)
Facebook Comments