1000 से अधिक सदस्य बनाने वाले आम कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगा जिला एवं प्रदेश संगठन
District and state organization will honor common workers who make more than 1000 members
1000 से अधिक सदस्य बनाने वाले आम कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगा जिला एवं प्रदेश संगठन
- संगठन पर्व सदस्यता अभियान में काम न करने वाले कार्यकर्ताओं से होगा जवाब तलब
- भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव
छिंदवाड़ा। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। समीक्षा बैठक में प्राप्त जानकारी को साझा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि सदस्यता अभियान में अब तक 1000 से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान जिला एवं प्रदेश संगठन करेगा। वहीं सदस्यता अभियान में रूचि न लेने वाले कार्यकर्ताओं से संगठन जवाब तलब करेगा। सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले की विस जुन्नारदेव से श्री अखिलेश शुक्ला, विस छिंदवाड़ा से श्री संजय पटेल, विस चौरई से श्री शैलेन्द्र रघुवंशी, विस परासिया से श्री अरुण यदुवंशी एवं श्री बल्लू नागी एवं विस अमरवाड़ा से श्री वसंत साहू को सम्मानित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में छिंदवाड़ा जिले के प्रदर्शन पर माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी समेत उपस्थित सभी प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा संतोष जताया गया। इसके साथ ही जल्द से जल्द निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री टीकाराम चंद्रवंशी उपस्थित थे।
सभी मण्डल के सभी बूथों पर होगी "मन की बात"
आज आयोजित "मन की बात" कार्यक्रम को छिंदवाड़ा जिले के सभी मंडल अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर अनिवार्य रूप से सुना और देखा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने कहा कि "मन की बात" कार्यक्रम के उपरांत कार्यक्रम वाले बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया जाकर नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई जाएगी।



Comments (0)
Facebook Comments