27 जून को होने वाले मध्यप्रदेश के कार्यक्रम में पीएम मोदी के दौरे में संशोधन, अब ऐसा रहेगा कार्यक्रम
Amendment in PM Modi's visit to Madhya Pradesh to be held on June 27, now the program will be like this
27 जून को होने वाले मध्यप्रदेश के कार्यक्रम में पीएम मोदी के दौरे में संशोधन, अब ऐसा रहेगा कार्यक्रम
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं वे भोपाल के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, पीएम रानी कमलापति स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। उधर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए उनका रोड शो रद्द करने का फैसला सुबह हुआ था लेकिन अब पीएम का शहडोल दौर अभी रद्द कर दिया गया है।
रानी कमलापति स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल आ रहे हैं। यहां वे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इंदौर और जबलपुर के बीच चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रानी कमलापति स्टेशन के बाद पीएम मोदी मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां से वह देश के 10 लाख बूथों पर डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे। मोती लाल नेहरू स्टेडियम से पीएम मोदी देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
आपको बता दें कि डिजिटल बूथ रैली के लिए मध्य प्रदेश का चुनाव इसलिए किया गया है कि यहां के सभी 64 हजार बूथ डिजिटलाइज हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं , समझा जा रहा है कि कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है।
कल 27 जून को भारी बारिश की संभावना के कारण माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का लालपुर और पकरिया का कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है। दौरे की नई तिथि जल्द ही तय की जाएगी। प्रधानमंत्री जी का भोपाल का दौरा यथावत है: CM pic.twitter.com/CcdsPl22uq
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 26, 2023



Comments (0)
Facebook Comments