राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिकी मन की बात कार्यक्रम में हुई शामिल, वार्ड के कार्यकर्ताओं से की चर्चा
Rajya Sabha MP Smt. Sumitra Balmiki participated in Mann Ki Baat program, discussed with ward workers
राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिकी मन की बात कार्यक्रम में हुई शामिल, वार्ड के कार्यकर्ताओं से की चर्चा
छिंदवाड़ा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 102वा एपिसोड प्रसारित किया गया। भाजपा हर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित करती है। इस कड़ी में राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिकी छिंदवाड़ा पहुंची और वार्ड 12 के बूथ क्रमांक 221 के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ अध्यक्ष अनिल रघुवंशी के घर पर मन की बात कार्यक्रम को देखा।
कार्यक्रम के बाद राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिकी ने कार्यकर्ताओं से संगठन के विषय पर चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक कोल्हे, जिला सह मीडिया प्रभार विक्रम सोनी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रेमचंद बढ़घैया, जनभागीदारी अध्यक्ष भारत घई, बूथ अध्यक्ष अनिल रघुवंशी, नगर कार्यालय मंत्री अरुण गदरे, अमित सूचक,बलवान पटेल, सोनू मालवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Comments (0)
Facebook Comments