MP Panchayat Election 2021: कर्मचारियों को निर्देश, अधिकारियों की नियुक्ति, दिसंबर में तारीखों का ऐलान

MP Panchayat Election 2021: Instructions to employees, appointment of officers, announcement of dates in December

MP Panchayat Election 2021: कर्मचारियों को निर्देश, अधिकारियों की नियुक्ति, दिसंबर में तारीखों का ऐलान
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

MP Panchayat Election 2021: कर्मचारियों को निर्देश, अधिकारियों की नियुक्ति, दिसंबर में तारीखों का ऐलान

भोपाल। साधना मध्यप्रदेश । मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election 2021) को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों की वोटर लिस्ट को फिर से अपडेट करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 6 दिसंबर को होगा।।वही जिलेवार कलेक्टरों द्वारा निविदाएं और अधिकारियों की नियुक्ति का काम जोरों पर चल रहा है। इसके अलावा सभी कार्यालय कर्मचारियों के डाटाबेस की NIC में प्रविष्टि कराने के निर्देश भी जारी किए गए है।संभावना जताई जा रही है दिसंबर के दूसरे हफ्ते में आचार संहिता और तारीखों का ऐलान हो सकता है, जल्द शिवराज सरकार कैबिनेट में ड्राफ्ट पेश करेगी। 

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में शीघ्र ही पंचायत चुनाव कराए जाने के लिए जिले स्तर पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। दतिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  संजय कुमार ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए है कि वह अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटाबेस की पृविष्ट NIC के माध्यम से पुनः कराई जाकर डाटा फ्रीज कराये। जिससे निर्वाचन कार्य के लिए तत्काल आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों केा भार मुक्त किया जा सके।कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य संपादित कराये जाने के लिए जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है। और इस दिशा में सभी अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

ऐसा रहेगा मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम 

  • राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 25 से 28 नवम्बर 2021 तक पूर्व परिसीमन के आधार पर नये क्षेत्र का चिन्हांकन, मतदाताओं को क्षेत्रवार कन्ट्रोल टेबल में यथास्थान लिंक करना एवं उनका वेरीफिकेशन करना, फोटो रहित और फोटो- युक्त प्रारूप मतदाता सूची जनरेट करना तथा उसे वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्य किया जायेगा।
  • प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानो पर सार्वजनिक प्रकाशन 29 नवम्बर 2021 को कर 3 दिसम्बर 2021 तक दावे-आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे।
  • दावे- आपत्तियों का निराकरण 4 दिसम्बर तक कर अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 6 दिसम्बर 2021 को किया जायेगा।