मध्यप्रदेश में नवरात्री के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल में देखे क्या मिली छूट
See what was the relaxation in the corona protocol during Navratri in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश में नवरात्री के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल में देखे क्या मिली छूट
भोपाल। साधना मध्यप्रदेश। आज शिवराज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान निर्णय में लंबे अंतराल के बाद दुर्गा पूजा पर इस बार गरबा नृत्य को अनुमति दी गई है। शिवराज कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। इसके साथ साथ रात दस बजे तक डीजे बजाये जाने की अनुमति भी दी गई है। परन्तु चल समारोह जैसे गणेश विसर्जन में था वैसे ही गाइडलाइन का पालन करना होगा एवं कमर्शियल गरवे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। गृहमंत्री और मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी।
शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी मिली है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा की। सीएम ने धार्मिक स्थलों पर पूजा के लिए व्यक्तियों की संख्या 4 से बढ़ाकर 5 करने की अनुमति दी है। इसके अलावा कॉलोनी के अंदर गरबा, डीजे को रात दस बजे तक छूट प्रदान की गई है। वहीं कोचिंग क्लास 100 प्रतिशत क्षमता से खुलेंगे, स्टेडियम भी 100 प्रतिशत क्षमता से खुलेंगे। सिनेमा हॉल में अभी भी 50 फीसदी उपस्थिति रहेगी।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दे रहे हैं। https://t.co/jy1pge3DR3
— Jansampark MP (@JansamparkMP) October 5, 2021



Comments (0)
Facebook Comments