बूथ समितियां गठित करने भाजपा मंडल हर्रई मे बैठक संपन्न
Meeting concluded in BJP Mandal Harrai to set up booth committees
बूथ समितियां गठित करने भाजपा मंडल हर्रई मे बैठक संपन्न
- बूथ विस्तारक शक्ति केन्द्र विस्तारक आई टी प्रभारी व संयोजको से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया
- बूथ समिति के सम्मेलन में पहुंचे संदीप रघुवंशी ने कहा यह योजना मील का पत्थर साबित होगी
छिंदवाडा। अमरवाडा विधानसभा के हर्रई मंडल मे भारतीय जनता पार्टी जिला छिदंवाडा द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष बंटी विवेक साहू व भाजपा जिला प्रभारी संतोष पारीक,जिला महामंत्री भाजपा टीकाराम चन्द्रवंशी के निर्देश पर भाजपा नेता संदीप रघुवंशी ने कुशाभाऊ ठाकरे बूथ विस्तारक योजना हेतु बूथ समिति गठित करवाने तथा हर्रई मंडल के 11 शक्ति केन्द्रो के 10 दिवसीय प्रवास पर मंडल विस्तारक के दायित्व मे हर्रई के मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर तेन्दनी मे जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, परतापुर मे भाजपा नेता उत्तम ठाकुर, अमरवाड़ा मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कान्ता ठाकुर एवं पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहौड को हर्रई आने का आभार व्यक्त किया। वही मंडल अध्यक्ष सुमीत गुप्ता, प्रभारी वीरपाल इवनाती, मुकेश यादव, नगरपंचायत अध्यक्ष मोनिका शंभू साहू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौकसे, मंडल महामंत्री योगेश शर्मा, भाजपा नेता रामनारायण परतेती,जिला भाजपा मंत्री मनोज नेमा, नरेन्द्र राय,राजेन्द्र चौधरी,कुलदीप, गौरव, हरीशनाथ,सीताराम सोनी, जीवन साहू, पुरषोत्तम शर्मा सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ के सहयोग से बूथो को डिजिटल कर बूथ समिति गठित कर अध्यक्ष महामंत्री बीएलऐ, पन्ना प्रमुखो व मतदाता पेज समिति की घोषणा कर बूथ विस्तारक योजना को सफल बनाने का पूर्ण प्रयास किया।
भाजपा के 50 बूथो मे पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया तथा नगर पंचायत कार्यालय मे प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम मे शामिल होकर जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाओ व सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र पर प्रकाश डाला। श्री रघुवन्शी ने अमरवाडा जाकर बूथ समिति के सम्मेलन मे अपील किया कि यह योजना मील का पत्थर बनेगी और आने वाले समय मे हर्रई मे भाजपा जीतेगी तथा पंचायत, विधानसभा, लोकसभा व अन्य सभी चुनौती का सामना कर भाजपा इतिहास बनाऐगी और जो लक्ष्य हमको पार्टी ने दी है शत प्रतिशत पूर्ण कर भाजपा की प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओ का लाभ जरूरतमंदो को प्राप्त होगा और हम सभी का सपना साकार होगा |
वही संदीप रघुवंशी ने हर्रई मंडल के सभी कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया और हर्रई की जनता का आभार व्यक्त किया जिन्होने बूथ विस्तारक योजना मे सहयोग किया ऐसे बूथ विस्तारक शक्ति केन्द्र विस्तारक व आई टी प्रभारी व संयोजको का ह्रदय से साधुवाद दिया तथा संकल्प लिया कि पार्टी जो भी आदेश करेगी उसका पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से पालन किया जाऐगा



Comments (0)
Facebook Comments